जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हेतिमपुर पुलिया के पास मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार करंडा विकास खंड के बैयपुर गांव निवासी बबलू यादव जमानियां रेलवे स्टेशन से रेलवे टिकट लेकर वापस अपने घर जा रहा था। हेतिमपुर पुलिया के पास आगे साइकिल का टायर‚ ट्यूब आदि बांध कर जा रहे मोटरसाइकिल कोटिया गांव निवासी संदीप शर्मा को ओवरटेक करते समय बबलू यादव मोटरसाइकिल पर रखे सामान में फंस गया और असंतुलित होकर दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गया। आस पास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉ रविरंजन ने उसका प्राथमिक उपचार किया और बताया कि उसे दाहिने हाथ में चोट आई है।