जमानियाँ(गाजीपुर)। पूर्व ब्लाक प्रमुख बलवंत सिंह के चचेरे भाई संतोष सिंह (42) का असामयिक निधन मंगलवार की सुबह हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
ज्ञात हो कि संतोष सिंह पुत्र सरजू सिंह लम्बे समय से लीवर की बिमारी से जूझ रहे थे। इनका इलाज दिल्ली स्थित मेदान्ता अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार की सुबह इन्होंने दम तोड़ दिया। सुचना मिलते ही गॉव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात ग्राम बरूइन स्थित पैतृक आवास पर शव आते ही शोक संवेदना ब्यक्त करने वाला तांता लगा रहा। ये अपने पीछे पूरा भरा परिवार छोड़ गये। इनके दो पुत्र विशाल व समीर है। अत्येष्ठी बडेसर स्थित श्मशान घाट पर बुद्धवार की सुबह किया जायेगा। मुखाग्नि बड़े पुत्र विशाल सिंह करेगे।