Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने सौपा पत्रक

ब्यूरो 22-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220722-WA0008

गाज़ीपुर। वर्तमान बीजेपी सरकार द्वारा विपक्षी राजनैतिक दलों को परेशान करने के लिए अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रही है, इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी को भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नेशनल हेराल्ड के झूठे केस में पूछताछ के लिए बुलाकर मानसिक रूप से प्रताणित कर विपक्ष को परेशान करना इनकी नियत बन गयी है, इसे तत्काल प्रभाव बंद किया जाना स्वस्थ लोकतंत्र की गरिमा हेतु आवश्यक है।

इस आशय का राष्ट्रपति को संबोधित एक पत्रक जिला कांग्रेस कमेटी, गाज़ीपुर द्वारा जिलाधिकारी गाज़ीपुर के माध्यम से भेजा गया। इसके पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्थानीय सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन कर मौजूदा बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी किया। इस मौके पर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार सदर गाज़ीपुर, अभिषेक राय ने पत्रक लिया और उचित माध्यम से महामहिम तक भेजने की बात कही। इस मौके पर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष लाल साहब यादव ने कहा कि मोदी सरकार जिस प्रकार से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए कर रही है, वो स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा है, वहीं पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी की अध्यक्षा को सत्ताधारी दल के नेता परेशान करने की नीयत से पूछताछ करवा रहे हैं, उन्होंने कहा सत्य पराजित नहीं हो सकता, जनता सब समझ् रही है और जल्द ही इस घमंडी सरकार का घमंड चूर होगा।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, चंभीत राम, कैलाशपति कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता, माधव कृष्ण, मनीष राय, अनुराग पांडे, शबीहूल हसन, आदिल अख्तर, इरफान अहमद खान, ओम प्रकाश पासवान, अवधेश साहू, कृष्णा तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डायल आउट ऑडियो कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में किसानों को खेती की दी गई जानकारी
Next: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान लिए जिलाधिकारी ने कसी कमर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.