Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस ने अवैध असलहा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 23-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220723-WA0017~2

गाजीपुर। थाना दुल्लहपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात्री करीब 9:30 बजे मुलेठी मोड़ के पास 18 जुलाई को हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए अवैध असलहा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

थाना दुल्लहपुर क्षेत्रांतर्गत 18 जुलाई को करीब 16:00 बजे पिकअप वाहन से 02 व्यक्ति (ड्राइवर व खलासी) मुलेठी मोड़ होते हुए गाजीपुर शहर की तरफ जा रहे थे कि मुलेठी मोड़ से दो सौ मीटर पहले बाइक सवार 02 व्यक्ति जो बाइक खड़ी करके पहले से ही खड़े थे के द्वारा इन्हें रोक कर चाभी निकालने का प्रयास किया गया। इनके द्वारा चाभी न देने तथा प्रतिरोध करने पर बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा असलहा निकालकर फायर कर दिया। इस सम्बन्ध मे थाना दुल्लहपुर पर मु0अ0सं0 138/2022 धारा 394,411,120बी भा0द0वि पंजीकृत कर घटना के अनावरण का प्रयास किया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया था, इस क्रम मे शुक्रवार की रात्रि में चलाये जा रहे चेकिंग के दौरान घटित लूट की घटना मे शामिल अभियुक्त राजनाथ उर्फ राजू पुत्र चौथी राम निवासी बल्लीपुर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर को 22.07.2022 को रात्रि 21.30 बजे मुलेठी मोड़ थाना दुल्लहपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा व दो जिंदा कारतूस व एक मिस फायर कारतूस 12 बोर व लूट के 4240 रुपये नकद बरामद हुआ। अभियुक्त से पूछताछ के दौरान लूट मे शामिल मुख्य अभियुक्त रणजीत सिंह उर्फ गोलू पुत्र विन्ध्याचल सिंह निवासी नसीरपुर (हंसराजपुर) थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर जो एक कुख्यात लूटेरा व शातिर अपराधी तथा थाना जंगीपुर का मजारिया हिस्ट्रीशीटर है तथा दूसरा अभियुक्त अनुज पाठक उर्फ चीकू पुत्र अष्टभुज पाठक निवासी बीरपुर थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर का नाम प्रकाश मे आया है। बरामद तमंचा व कारतूस के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 144/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राजनाथ उर्फ राजू उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना मे प्रकाश मे आये दोनो वांछित अभियुक्त रणजीत सिंह उर्फ गोलू व अनुज पाठक उर्फ चीकू की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बनाकर निरंतर तलाश तथा दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र, उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार दूबे, का0 सर्वेश प्रजापति, का0 रोहित सिंह, का0 कैलाश जायसवाल, का0 वैभव सिंह, का0 रंजीत सिंह, का0 रामानन्द यादव, स्वाट टीम में उ0नि0 सुनील तिवारी, का0 आशुतोष सिंह, का0 चन्दनमणि त्रिपाठी, का0 विनय कुमार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आवेदन करने की तिथि बढ़ी
Next: हस्ताक्षर अभियान के द्वारा छात्र-छात्राओं ने भूजल संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.