Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हस्ताक्षर अभियान के द्वारा छात्र-छात्राओं ने भूजल संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरूक

ब्यूरो 23-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220723-WA0015

जमानिया(गाजीपुर)। नगर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को हस्ताक्षर अभियान के द्वारा भू जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक रेशु जालान ने कहा कि प्रत्येक वर्ष वर्षा का जल नदी, नालों के जरिए व्यर्थ में बह जाता है। इसका खामियाजा हमें ग्रीष्मकाल में भुगतना पड़ता है। यदि हम जल संरक्षण करें तो इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। उन्होंने जल संरक्षण के उपाय बताए और कहा कि इसके जरिए वर्षा के जल को संरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने शुद्ध जल को संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए जल संरक्षण के लाभ के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य सारिका सिंह ने घर व बाहर, सार्वजनिक स्थानों, कृषि भूमि व उद्योगों में जल संरक्षण के उपाय के बारे में भी जानकारी दी।

भूजल संरक्षण सप्ताह ”नीर प्रभास” के तहत विद्यालय की प्रबंधक रेशु जालान ने कृत्रिम पौधे पर हस्ताक्षर कर अभियान की शुरूआत करते हुए छात्र–छात्राओं को जागरूक करने के लिए हरी झंडी दिखा रवाना किया।छात्र–छात्रा कतारबद्ध होकर निकले। जिसका नेतृत्व हाथ में कृत्रिम पौधा लगा हुआ गमला लेकर एक छात्रा कर रही थी। उसके बाद छात्र–छात्राओं ने सरकारी महकमे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से हस्ताक्षर करवाकर भू जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वर्षा का प्रत्येक बूंद अनमोल है। इसके संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आना होगा। जिसके पत्तों पर एसडीएम भारत भागव‚ तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा‚ नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर‚ ईओ अब्दुल सब्बुर‚ क्राईम प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह‚ होमगार्ड कम्पनी कमांडर परमानंद दूबे आदि सहित अन्य अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर अभिषेक सिन्हा‚ सीएन सिंह‚ रामप्रवेश सिंह‚ बलवीर सिंह‚ मोहम्मद सफी‚ तबरेज खान आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने अवैध असलहा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.