Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आम आदमी पार्टी ने किया धरना-प्रदर्शन

ब्यूरो 28-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220728-WA0014

गाजीपुर। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को सरजू पाण्डेय पार्क मे केंद्र सरकार के द्वारा बढाऐ गये महंगे पेट्रोल,डीजल, एलपीजी के बाद दैनिक उपयोग की जरूरतों जैसे अनाज, दाल , आटा, पनीर, दूध, दही, ईलाज आदि बुनियादी चीजों को जीएसटी के दायरे मे लाकर जनता पर महंगाई का बोझ डालने के विरोध मे धरना-प्रदर्शन किया।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला संगठन सहप्रभारी नागेंद्र यादव व इमरान खान ने कहा कि सरकार जनता से है न की जनता सरकार से, सरकार को जनता के हित के बारे मे सोचना चाहिए। निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा व वरिष्ठ आप नेता दिनेश मौर्य ने कहा कि देश हमारा तभी खुशहाल होगा जब महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जायेगा। वरिष्ठ आप नेता जावेद अहमद व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सरवर अंसारी ने कहा कि महंगाई देश को खोखला बनाते जा रहा है इस दौरान जिला संगठन सह प्रभारी नागेंद्र यादव व इमरान खान , प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सलमान सईद, केशव प्रसाद बिन्द , राजू यादव , पंचायती प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमित यादव ,जिला महासचिव पंचायत प्रकोष्ठ कृष्णा यादव ,मो हसनैन , अशोक विश्वकर्मा , निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा, फिरोज शबिहुल हसन , अरशद अंसारी, अरविंद खरवार आदि उपस्थित मौजूद थे जिसकी अध्यक्षता दिनेश मौर्य व संचालन केशव प्रसाद बिन्द ने किया ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वांछित व फरार अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण
Next: साक्षात्कार एक अगस्त को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

तेज रफ्तार और स्टंट का शौक बना हादसे की वजह, तीन छात्र घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0016

सफाईकर्मियों की लापरवाही से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की कमान

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0015

सड़क दुर्घटना में फायर ब्रिगेड कर्मी गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0025

नवनियुक्त आरक्षियों की परीक्षा की तैयारी, एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

ब्यूरो 16-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.