Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शत-प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाये जाने हेतु ‘‘जिला श्रम बन्धु’’ की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 29-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220729-WA0022

गाजीपुर 29 जुलाई, 2022 (सू.वि)। श्रम प्रवर्तन अधिकारी पंचेश्वरी द्वारा बताया गया कि जनपद के श्रमिकों के हित संवर्धन तथा औद्योगिकरण को गतिषीलता प्रदान करने, श्रमिकों और नियोजकों के मध्य मधुर औद्योगिक संबंध को स्थायित्व प्रदान करने तथा श्रम अधिनियमों का प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करने एवं उक्त के अतिरिक्त भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवाषर्त विनियमन) अधिनियम, 1996 तथा तत्संबंधी प्रदेष नियमावली, 2009 तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण सेस अधिनियम, 2008 के अंतर्गत जनपद के अधिश्ठानों के पंजीयन, सेस की धनराशि की नियमानुसार प्रभावी वसूली संबंधी कार्यवाही तथा निर्माण श्रमिकों का बोर्ड के लाभार्थी स्वरूप पंजीयन तथा लाभार्थी श्रमिकों के हितार्थ संचालित योजनाओं के जिला स्तर पर क्रियान्वयन का नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने एवं उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देष्य से आयुश्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत दिनांक 25 जुलाई, 2022 से 14 अगस्त, 2022 तक विशेष अभियान चलाकर जनपद के 79,462 पंजीकृत सक्रिय निर्माण श्रमिकों का शत-प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाये जाने हेतु ‘‘जिला श्रम बन्धु’’ की बैठक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को आरोग्य मित्र के माध्यम से व जिला पूर्ति अधिकारी, गाजीपुर को कोटेदारों के माध्यम से तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एवं जिला समन्वयक, कामन सर्विस सेंटर, गाजीपुर को वी0एल0ई0 के माध्यम से आपसी समन्वय से ग्राम पंचायत/वार्ड स्तर पर निर्माण श्रमिकों का षत-प्रतिषत गोल्डन कार्ड बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता द्वारा निर्देशित किया गया कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवाषर्त विनियमन) अधिनियम, 1996 तथा तत्संबंधी प्रदेष नियमावली, 2009 तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण सेस अधिनियम, 2008 के अंतर्गत जनपद के अधिष्ठानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराते हुये निर्माण कार्य की लागत का एक प्रतिषत उपकर की धनराषि बोर्ड के खाते में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। इस हेतु कार्यदायी संस्थाओं को विशेष रूप से निर्देशित किया गया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सैदपुर, गाजीपुर पूर्ति यादव द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त, उद्योग, प्रवीण कुमार मौर्य, श्री वषिश्ठ सिंह यादव, अध्यक्ष, उद्योग मंच, समाजषास्त्र पी0जी0 कालेज के विभागाध्यक्ष, जनसेवा प्रषिक्षण संस्थान के संचालक रामबचन भारती, सूचना अधिकारी राकेष कुमार, विद्युत विभाग के संजय कुमार सिंह, एबीएसए अविनाष कुमार, एम0ओ0 डा0 प्रवीण कुमार मिश्रा, पीडब्लूडी के जेपी यादव, एसके राम, जिला मंत्री, बीकेएमयू, राम षुक्ला, भट्ठा संघ अध्यक्ष, विपिन बिहारी राय, अध्यक्ष वषिश्ठ नारायण सिंह, ईंट-भट्ठा अध्यक्ष, लल्लन सिंह, श्रम विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बरसात बाद जनपद में कही भी जर्जर सड़क नही दिखेगी-डीएम
Next: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाए जाने की हुई तैयारी बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.