Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एंबुलेंस के अंदर ही कराना पड़ा प्रसव

ब्यूरो 31-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220731-WA0006~2

ग़ाज़ीपुर,31 जुलाई 22। 102 और 108 एंबुलेंस अपनी सेवा के लिए आमजन में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। कारण की यह सेवा निशुल्क होने के साथ ही फोन करने के पश्चात क्विक रिस्पांस कर बताए गए लोकेशन पर पहुंचती है। कुछ ऐसा ही शुक्रवार को हुआ जब सैदपुर ब्लॉक के फत्तेपुर ग्राम सभा से एक कॉल आया और बताया गया कि गर्भवती को प्रसव पीड़ा है। जिसके पश्चात पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन बताए गए लोकेशन पर पहुंचे और स्वास्थ्य केंद्र के लिए लेकर जब गर्भवती को चले लेकिन रास्ते में ही दर्द बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस के अंदर प्रसव कराना पड़ा।

102 और 108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद फरीद ने बताया कि सैदपुर ब्लाक के ग्राम सभा फत्तेपुर से 102 एंबुलेंस के लिए कॉल आया। बताया गया कि गर्भवती को प्रसव पीड़ा हो रहा है जिसके बाद इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन अमरेंद्र कुमार और पायलट पिंटू यादव के द्वारा बताए गए लोकेशन पर 102 एंबुलेंस को लेकर पहुंचे। वहां से गर्भवती सुषमा पत्नी धर्मेंद्र को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चलें। लेकिन रास्ते में बहेरी रेलवे क्रॉसिंग के पास प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के बाद आशा कार्यकर्ता और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की मदद से सड़क किनारे एंबुलेंस के अंदर प्रसव कराया गया। जहां गर्भवती ने बच्चे को जन्म दिया जिसके पश्चात जच्चा और बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर ले जाया गया। और भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने जच्चा और बच्चा को स्वास्थ्य बताया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 22 वर्षीय युवक की गला रेत कर हुई निर्मम हत्या
Next: मृतात्मा की शांति के लिए शोक सभा का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.