Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

2 गाय एक बछड़ा के साथ 2 पशु तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता 01-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर(गाजीपुर)। पुलिस कप्तान द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गहमर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वध हेतु बिहार ले जाए जा रहे 2 गाय के साथ एक बछड़ा के साथ 2 गौ तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार बारा चौकी इंचार्ज त्रिवेणी प्रसाद तिवारी को जरिए मुखबिर सूचना मिली की गोवध हेतु गाय एवं बछड़े के साथ पशु तस्कर तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कर्मनाशा नदी बैरियर के पास से एक पिकअप गाड़ी पर लदे 2 गाय एक बछड़ा के साथ 2 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरजू राम पुत्र स्व. जमुना राम एवं भोला उर्फ प्रेमचंद्र पुत्र स्व. विंध्याचल राम निवासीगण ग्राम नगसर थाना नगसर जनपद गाजीपुर के रुप मे हुई। इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्मनाशा बैरियर के पास से 2 गाय एवं एक बछड़े के साथ 2 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है इनके खिलाफ 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अमृत महोत्सव का हुआ शुभारंभ
Next: बोल बम एवं हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा वातावरण हुआ भक्तिमय

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.