Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अमृत महोत्सव का हुआ शुभारंभ

संवाददाता 01-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय गांव के जरही बाग स्थित कंपोजिट विद्यालय पर आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक सूबेदार शिवानंद सिंह ने संयुक्त रुप से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आगाज किया।
ज्ञात हो कि आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर भारत सरकार इसे अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है अमृत महोत्सव कार्यक्रम के क्रम में कंपोजिट विद्यालय जरही बाग पर इसका शुभारंभ विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत, देश भक्ति गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को चार चांद लगाया । बच्चों को संबोधित करते हुए पूर्व सैनिक मारकंडेय सिंह ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक के अंदर देश प्रेम का जज्बा होना चाहिए। कहा कि केवल बॉर्डर पर ही नहीं हम घर पर रहकर भी देश सेवा कर सकते हैं । उन्होंने बच्चों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि अपने अगल-बगल साफ-सफाई रख कर एक स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं। कार्यक्रम की समाप्ति में प्रधानाध्यापक संजय सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र से सम्मान किया गया । उक्त अवसर पर चंद्र भान बिंद, ममता सिंह, शशिप्रभा उपाध्याय ,राकेश सिंह , धर्मेंद्र सिंह, राममिलन मौर्य , सरिता त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह एवं अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रमाशंकर राम ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विश्व स्तनपान दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी
Next: 2 गाय एक बछड़ा के साथ 2 पशु तस्कर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.