Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना एवं बाल संरक्षण जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

ब्यूरो 03-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220803-WA0037

गाजीपुर 03 अगस्त, 2022 (सू.वि)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना एवं बाल संरक्षण के अन्तर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन 03.08.2022 को अग्रसेन पब्लिक स्कूल अन्धऊ में किया गया।

जागरूकता शिविर में कामयानी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, संजय कुमार सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजीपुर, नेहा राय महिला कल्याण अधिकारी गाजीपुर, गीता श्रीवास्तव बाल संरक्षण अधिकारी गाजीपुर, प्रवीण कुमार राय, प्रबंधक अग्रसेन पब्लिक स्कूल अन्धऊ, गाजीपुर एवं मंच का संचालन पत्रकार शशीकान्त तिवारी द्वारा किया गया।

सचिव द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास की एक संयुक्त पहल के रूप में समन्वित और अभिसरित प्रयासों के अन्तर्गत बालिकाओं को संरक्षण और सशक्त करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरूआत 22 जनवरी, 2015 को की गई है।
इस योजना के मुख्य घटकों में शामिल हैं राष्ट्रव्यापी जागरूकता और प्रचार अभियान चलाना तथा विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित कार्य करना। बुनियादी स्तर पर लोंगो को प्रशिक्षण देकर, संवेदनशील और जागरूक बनाकर तथा सामुदायिक एकजुटता के माध्यम से उनकी सोच बदलने पर जोर दिया जा रहा है तथा कानून के जरिए नाबालिग बच्चों के प्रति यौन उत्पीड़न, यौन शोषण और पोर्नोग्राफी जैसे यौन अपराध और छेड़छाड़ के मामलों में कार्यवाही की जाती है। बच्चों की मदद के लिए बनी चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 से भी मदद की जा रही है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के उद्देश्य को बताया गयाः- बालिकाओं का अस्तित्व और सुरक्षा सुनिश्चित करना। बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करना। बालिकाओं को शोषण से बचाना व उन्हें सही/गलत के बारे में अवगत कराना। इय योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को सामाजिक और वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाना है। मुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार। शिक्षा के साथ-साथ बेटिओं को अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने एवं उनकी इसमें भागीदारी को सुनिश्चित करना भी इसका मुख्य लक्ष्य है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाल स्वास्थ्य पोषण माह का हुआ शुभारंभ
Next: लोकगीत प्रतियोगिता में सदर विकास खण्ड रहा प्रथम

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.