Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिजली-पानी के लिए तरस रहे मुसहर बस्ती के लोग

ब्यूरो 04-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220804-WA0005~2

जमानियाॅ(गाजीपुर)। आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी तहसील क्षेत्र के पचोखर गांव स्थित मुसहर बस्ती में बिजली की रोशनी नहीं पहुंच सकी। रात होते ही बस्ती के लोगों को अंधेरे में जीना नियति बन चुकी है। गांव में बिजली के पोल लगे हैं, तार भी खींचा गया है तथा लाइट भी लगा है लेकिन वर्षो बीत जाने के बाद भी बस्ती में बत्ती नहीं जल सकी है। पेयजल हेतु लगा हैण्डपम्प भी खराब पड़ा हुआ है। जिससे बस्ती के लोगों को पेयजल के लिए काफी दूर तक भटकना पड़ता है।

पूरा भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है लेकिन मुसहर बस्ती के लोग आज भी नरकीय जीवन जीने को विवश है। किसी भी समाज को आगे बढ़ने के लिए तीन बुनियादी चीजों पानी, बिजली और सड़क की आवश्यकता पड़ती है। हमारे हुक्मरानों का दावा है कि वे समाज के अन्तिम व्यक्ति तक विकास की गंगा बहायेगे। किन्तु हकीकत इससे परे हैं। पचोखर मुसहर बस्ती में कई सालों से बिगड़ा हैंडपाइप व बिजली के टूटे तार हमारी व्यवस्था को मुँह चिढा रहे है लेकिन अफ़सोस इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

पेड़ से लटकता टूटी लाइट

बस्ती के निवासी देऊ ने बताया कि चार वर्ष पहले बिजली का पोल व तार बिजली विभाग ने लगवाया था। किन्तु सप्लाई आज तक नहीं आयी है। पन्द्रह परिवार पर एक हैंडपाइप है जो जनवरी 2022 से ही खराब है जिससे बस्ती वालो को 4 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पार्वती शिकायत भरे लहजे में कहती हैं कि साहेब अब तो मिट्टी का तेल भी नहीं मिलता है। आखिर हम लोग कब तक इस तरह अंधेरे में जीवन काटेंगे। यही पीड़ा मुन्ना व कन्हैया का भी है। कहते हैं, बस्ती में खंभे व तार लगाए गए कई साल बीत गये। बिजली आने की खुशी में हर कोई फूला नहीं समा रहा था, लेकिन हमें क्या पता था कि खंभे व तार बिजली आने के लिए कम हम बस्ती वालों को मुंह चिढ़ाने के लिए ज्यादा लगाए जा रहे हैं।

टूटा तार

नागा कहते हैं कि अब तो जैसे आशा ही नहीं है कि कभी हम लोगों को भी बल्ब की रोशनी नसीब होगी। अतवारू ने बताया कि बिजली के खंभों में जो तार खींचा गया था वह भी टूट गया है, लाइट झूल रहे है। साधु व रामविलाश का कहना है कि हम लोग मोमबत्ती की रोशनी में किसी तरह दिन काट रहे हैं। ग्राम प्रधान से लेकर अधिकारीयों तक फरियाद लगाने के बाद भी कोई सुध लेने वाला नही है।

पेड़ पर पड़ा टूटा लाइट

ग्राम प्रधान जीउत ने बताया कि विद्युत विभाग के आला अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जायेगा। विद्युत विभाग के जेई तपस कुमार ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान करके बस्ती को रोशन किया जायेगा।

रिपोर्ट-जितेन्द्र नाथ तिवारी

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कुर्की की नोटिस चस्पा
Next: धूमधाम से मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.