Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

51 फीट लम्बा भव्य कांवर लेकर शिवभक्त चले शिव द्वार

ब्यूरो 04-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20220804_164605

जमानियाँ(गाजीपुर)। सावन मास में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए स्थानीय स्टेशन बाजार के वार्ड नं० 9 रामलीला मैदान से गुरुवार की शाम कांवरियों का जत्था 51 फीट लम्बा भव्य कांवर लेकर वाराणसी के लिए प्रस्थान किया।

शिवधारी कांवरियों का जत्था ग्राम बड़ेसर स्थित उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर अपने साथ लाए 51 फीट के भव्य कांवर की पूजा अर्चना करते हुए जल संकल्प लेकर ढोल बाजे के साथ नाचते झूमते वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ धाम के लिए जलाभिषेक हेतु रवाना हुए।

सभासद पंकज निगम ने बताया कि कुशल कारीगरों के अथक परिश्रम से तैयार भव्य 51 फीट का कांवर गुरूवार को 200 की संख्या में महिला व पुरूष कांवरियों का जत्था बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने व देश में सुख शांति तथा उन्नति के लिए जलाभिषेक हेतु प्रस्थान किये है। कांवरियों का जत्था धीना, सकलडीहा, मुगलसराय होते हुए वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ धाम पहुचकर नियम निष्ठा के साथ बाबा भोलेनाथ को जल चढाया जायेगा। इस दौरान रमेश राम, सुरेश राम, पारस जायसवाल, चुनमुन, पप्पू गोस्वामी, अंकित जायसवाल, राकेश जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला पंचायत सदस्य के उप निर्वाचन का मतगणना 5 अगस्त को
Next: मजदूरी मांगने पर मजदूर को पीटा

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.