Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 719 प्राप्त प्रार्थना में 68 का हुआ निस्तारण

ब्यूरो 06-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 06 अगस्त, 2022 (सू.वि)। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में जिलाधिकारी एम. पी. सिंह/ पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 85 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 09 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 719 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 68 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।

इसी क्रम में तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 66 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकरी अध्यक्षता में 87 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 09 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 144 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 08 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 156 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 89 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 21 का निस्तारण किया गया एवं तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 103 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 10 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराये। उन्होने लेखपालो को निर्देश दिया कि जमीनी विवाद, पत्थर गडढ़ी, चकरोड, पैमाइश, से सम्बन्धित प्रकरणो में एक अभियान चलाते हुए पूरी निष्पक्षता के साथ निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। उसके उपरान्त सेवराई परिसर में सम्पर्ण समाधान दिवस के पश्चात् जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं पूर्व विधायक सुनिता सिंह ने आये हुए आमजनमानस, शिकायतकर्ता एवं अधिवकतागणों को हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत तिरंगा झण्डा वितरण किया तथा 13 से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की गयी तत्पश्चात् जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मॉ कामाख्या विद्यापीठ इण्टर कालेज गहमर में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं को तिरंगा वितरण कर अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, डी0एफ0ओ0, उपजिलाधिकारी सेवराई, तहसीलदार सेवराई एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रिकॉशन डोज हेतु रविवार को जनपद में लगेगा मेगा कैंप
Next: हर घर में तिरंगा फहराने की जिलाधिकारी ने की अपील

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

तेज रफ्तार और स्टंट का शौक बना हादसे की वजह, तीन छात्र घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0016

सफाईकर्मियों की लापरवाही से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की कमान

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0015

सड़क दुर्घटना में फायर ब्रिगेड कर्मी गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0025

नवनियुक्त आरक्षियों की परीक्षा की तैयारी, एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

ब्यूरो 16-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.