Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डीएम ने निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करने के लिए दिये सख्त निर्देश

ब्यूरो 09-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220809-WA0005

गाजीपुर 09 मई, 2022 (सू.वि)। जिलाधिकारी एम.पी.सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण 37 बिन्दुओं में से विकास कार्यों से संबंधित माह जुलाई 2022 की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने बैठक में संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह जुलाई तक की प्रगति के बारे में समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी समय सीमा में निर्धारित विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करने के सख्त निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई की पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आयुष्मान भारत, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य, एन0एच0एम0 जैसी अनेक योजनाओं पर अब तक हुये कार्यों की प्रगति पर चिकित्सकों की उपलब्धता, अल्ट्रासाउन्ड मशीन, ऐक्स-रे मशीन, समस्त आर0बी0एस0ए0 टीम के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की तथा जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने व जनपद में हो रहे कोविड टीकाकरण बूस्टर आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई सहित समस्त सुविधाएं सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिए।
बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना में सुधार, पेयजल की व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, खाद्य रसद, राज्य औद्योगिक मिशन, शादी अनुदान, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, आंगनबाड़ियों का कार्य, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, स्वच्छ भारत मिशन, उद्योगबन्धु, पोषाहार का वितरण, कौशल विकास मिशन आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने विद्युत, सड़क विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्थानीय स्तर पर विद्युत कनेक्शन एवं अन्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करे। जल भराव होने वाले स्थलों को चिन्हाकिंत कर कार्यवाही की जाए ताकि नगर वासियों को हो रही जल भराव की समस्या से निदान मिल सके।
बैठक में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये कि जितने भी गौ-आश्रय स्थल हैं उनमें मवेशियों को भूसा चारा पानी आदि की किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा पशुओं के लिए पानी, शेड आदि व्यवस्थित रहे। उन्होंने कहा एक भी पशु आवारा नहीं घूमना चाहिए सभी को गौ संरक्षण केंद्रों में संरक्षित किया जाए। आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आच्छादित योजनाओं को तत्काल पूरा करने, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्य मंत्री आवास योजना तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति, आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आधार सीडिंग एवं खाद्यान्न वितरण के बारे में जानकारी ली गयी। समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, पिछड़ावर्ग, प्रोबेशन विभाग द्वारा चलायी जा रही छात्रवृति, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति समय सीमा में करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डी पी आर ओ सहित सम्बन्धित को निर्देशित करते हुये कहा कि स्वच्छ पेय जल, हेल्थ पोस्ट और साफ-सफाई, मुख्य मार्गों पर आवारा पशु नहीं मिलने चाहिये आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, परियोजना निदेशक राजेश कुमार, डी.एफ.ओ, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सभी वर्ग के लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का कार्यकर्ता करें काम-डीआरओ देवेश मिश्र
Next: प्रशिक्षित महिलाए अपने गाँव में पीने के पानी की करेगी जांच

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.