Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गगनभेदी नारों के साथ उत्साहित छात्र-छात्राओं ने निकाला तिरंगा रैली

ब्यूरो 12-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220812-WA0005

जमानियाँ(गाजीपुर)। देशभक्ति के गगनभेदी नारों के साथ पूरे जोश में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर स्थित सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को तिरंगा रैली निकाला।

तिरंगा रैली को प्रबंधक रेशु जलान ने हरी झंडी दिखाकर विद्यालय प्रांगण से रवाना किया। तिरंगा रैली में तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, कोतवाली प्रभारी वन्दना सिंह, नपा कर निरीक्षक विजयशंकर राय ‘पप्पू’ सहित तहसीलकर्मियों व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में छात्र व छात्राएं अपने-अपने हाथो में तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के गगनभेदी नारों के साथ पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते गये तथा प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए जनमानस को प्रेरित किया।


तिरंगा रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारम्भ होकर नगर क्षेत्र होते हुए तहसील मुख्यालय पर आकर समाप्त हुआ। तिरंगा रैली के उपस्थित लोगों व कर्मचारीगण तथा छात्र-छात्राओ में देश भक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा था। उक्त मौके पर बलबीर सिंह, अभिषेक सिन्हा, आशीष पाण्डेय, शालिनि मिश्रा, रामप्रवेश सिंह, विपिन प्रजापति, पुष्पराज सिंह, सफी, सीमा जायसवाल मौजूद रही। रैली का संचालन सीएन सिंह ने किया।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ब्रह्मकुमारी संस्था की संचालिका ने विधायक ओमप्रकाश सिंह को बांधी राखी
Next: जुर्म के खिलाफ सभी को एक जुट होकर लड़ना होगा-ओमप्रकाश सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.