Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सनशाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगा-रंग कार्यक्रम

ब्यूरो 14-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220814-WA0027

जमानियां(गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम कसेरा पोखरा स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में शनिवार की शाम आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनीता सिंह, विद्यालय के चेयरमैन सर्वानंद सिंह, एसडीएम भारत भार्गव, तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति गीत व नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने कहा कि अमृत का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 75 वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के साथ ही बलिदानियों को याद करने का दिन है। इस दिन को मनाते हुए याद रखने की जरूरत है कि देश को आजादी कितने लंबे संघर्ष के बाद मिली। उन्होंने देश की आजादी पर विस्तार से विचार रखें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर श्रीविजय सिंह‚ जय प्रकाश सिंह‚ बृजेश सिंह‚ सुधीर राय‚ कामरान खान‚ सदरे आलम अंसारी गोपाल पाण्डेय‚ राकेश पाल आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं व अभिभावक गण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तिरंगा रैली में देशभक्ति के गूंजे नारे
Next: स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर मेधावियों को किया गया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.