Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तिरंगा रैली में देशभक्ति के गूंजे नारे

संवाददाता 14-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220814-WA0031

जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम मलसा स्थित शिवपूजन इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं ने रविवार को तिरंगा रैली निकाली। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए।

रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 अरविंद एवं उपप्रधानाचार्य विजय शंकर राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने ग्राम मलसा से होते हुए ग्राम बैरनपुर, खावपुर, मेदनीचक न0 एक, देवरिया होते हुये फिर मलसा पहुंचे। दुकानदारों और गांव वासियों ने रैली का जगह-जगह पर स्वागत किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने जनता से आह्वान किया कि वे 15 अगस्त से पहले अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराएं। इस दौरान बच्चों ने भारत माता की जय, भारत देश महान‚ वन्दे मातरम आदि के नारों का उद्घोष किया। हर किसी ने बच्चों के तिरंगा यात्रा को लेकर उनके उत्साह और जज्बे को सलाम किया। तिरंगा यात्रा में अध्यापक परमानन्द गुप्ता, अमित राय, सुमित राय, सतीश राय, मनीष राय आदि सहित विद्यालय के छात्र–छात्रा मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बूस्टर डोज में मोहम्मदाबाद ने किया 50 हजार का आंकड़ा पार
Next: सनशाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगा-रंग कार्यक्रम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.