Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कलयुगी मां ने बच्चों को चाय में मिलाकर पिलाया जहर

संवाददाता 16-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220816-WA0004~2

नगसर(गाजीपुर)। जमानियां तहसील क्षेत्र के सुहवल थाना अन्तर्गत ढढनी भानमल राय में सोमवार की दोपहर अपने मायके आई एक कलयुगी मां ने अपने पति और देवर से हुए परिवारिक कलह के से खिन्न होकर अपने तीन मासूमों क्रमशः बब्बी उर्फ हिमांशु 11 वर्ष, प्रियांशु उर्फ पीयूष 8 वर्ष और सुप्रिया उर्फ दिव्यांशु 7 वर्ष को चाय में जहर दे दिया। जिससे बच्चों की हालत ज्यादा खराब हो गई। इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान प्रियांशु उर्फ पीयूष 8 वर्ष की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया है।

वहीं चिकित्सकों ने बब्बी उर्फ हिमांशु 11 वर्ष और सुप्रिया उर्फ दिव्यांशु 7 वर्ष की हालत नाजुक देख दोनों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
वाराणसी पहुंचते ही बब्बी उर्फ हिमांशु 11 वर्ष ने भी दम तोड दिया।

इस घटना की जानकारी गाँव सहित पुलिस प्रशासन को‌ होते ही हडकंम्प मच गया, पहुंची पुलिस ने आरोपी मां सुनिता यादव पत्नी बालेश्वर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था,इस हृदयविदारक घटना को लेकर गाँव में जहाँ सन्नाटा पसरा था,तो लोग इस कलयुगी मां को कोसते नजर आए कि पति और देवर से हुए परिवारिक कलह में इन मासूमों की क्या गलती थी ।

अपने ससुराल रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साईतबांध से रक्षाबंधन में भाईयो की कलाई पर राखी बांधने आई आरोपी महिला सुनिता देवी की मां ने विलखते हुए बताया कि यहाँ उसे किसी बात का कष्ट नहीं था, बताया कि अपने ससुराल वालों से आज मोबाइल पर नोकझोंक के बाद उस‌ने अपने तीनों पुत्रों को चाय में जहर दे दिया,बताया कि यह तो संयोग था कि सबसे छोटा पुत्र शेरू 4 वर्ष बगल के किसी के घर में खेलने गया था।अन्यथा वह भी अपने इस कलयुगी मां का कोपभाजन बन जाता।

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि घटना में एक मासूम की मौत हो गई है, दो का वाराणसी में इलाज जारी है, बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सनशाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया आजादी का महापर्व
Next: आजादी के अमृत महोत्सव पर एंबुलेंस कर्मियों का हुआ सम्मान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.