Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

देशी शराब की दुकान से तंग महिलाओं ने सड़क पर किया प्रदर्शन

ब्यूरो 17-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के महेवा गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर बुधवार की दोपहर करीब दो बजे महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और ताजीपुर–ढढनी संपर्क मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझा कर शाम करीब 4 बजे महिलाओं को वापस भेजा।

जानकारी के अनुसार देशी शराब दुकान को बंद कराने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि देशी शराब की दुकान की वजह से घर के पुरुष आये दिन गाढ़ी कमाई शराब में उडा रहे है। जिससे घर चलाना मुश्किल हो गया है। वही प्रतिदिन शाम में शराब प्रेमियों का मेला सड़क पर लगा रहता है। मार्ग से गुजरने वालों को समस्या होती है। परिवार सहित आवागमन करने वालों को सदैव इस सड़क पर छेड़छाड़ व दुर्घटना का डर बना रहता है। जिस कारण से दुकान को बंद करने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान महेवा चट्टी की सभी दुकानें बंद रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद महिलाओं को समझा बुझा कर वापस किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि महेवा गांव के पास स्थित देशी शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही थी। उन्हें समझा बुझा कर वापस भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.