Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदेय स्थलों के सम्भाजन हेतु राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक

ब्यूरो 17-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220817-WA0022

गाजीपुर 17 अगस्त, 2022 (सू.वि)। उपजिला निर्वाचन अधिकरी/अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता मे मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) के संबंध में, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की 17.08.2022 को अपराह्न 04 बजे से जिला पंचायत सभागार, गाजीपुर में बैठक आयोजित किया गया।
उप जिलानिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधान सभा. सामान्य निर्वाचन 2022 में कोविड के कारण आयोग द्वारा अधिकतम 1250 मतदाता के आधार पर मतदेय स्थल का निर्माण कराया गया था, जिसके कारण मतदेय स्थलों की संख्या में वृद्धि हुई थी। वर्तमान समय में मतदेय स्थलों की संख्या में कमी लाने के दृष्टिगत आयोग द्वारा मतदेय स्थलों का सम्माजन अधिकतम 1500, मतदाताओं के आधार पर कराने के निर्देश दिये गये हैं। तत्कम में आयोग द्वारा मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं अर्हता 01.01 2023 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदाता सूची के एकीकरण/आलेख्य प्रकाशन हेतु निम्नानुसार समय-सारिणी निर्धारित की गयी है।
जिसमें मतदेय स्थल बनाने हेतु भवनों का चयन, पुनर्निर्धारण तथा भवनों का भौतिक सत्यापन दिनांक 04.08 2022 से 13.08.2022 तक, मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के पश्चात् मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार कराने का 19.08.2022 तक, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अनुमानित मतदेय स्थलों के संबंध में आख्या का प्रेषण 20.08.2022 तक, आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन 22.08.2022 तक, वर्तमान मतदेय स्थलों के संशोधन सम्बन्धी प्रस्ताव की प्रति राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने का 22.08.2022 तक, वर्तमान संसद सदस्यों विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठकों के आयोजन के पश्चात् शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अन्तिम रूप दिया जाने का 02.09.2022 तक, जनपद स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा कन्ट्रोल टेबल की इन्ट्री 12.09.2022 तक, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधान सभा क्षेत्रवार सभी संलग्नको सहित मतदेय स्थलों की सूची को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराया जाने का 15.09.2022 तक, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा मतदेय स्थलों के प्रस्ताव अनुमोदन हेतु आयोग को प्रेषित किया जाने का 20.09 2022 तक, जनपद स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा को रिलेशन इन्ट्री 20.09.2022 से 27.09 2022 तक, पोलिंग स्टेशन सम्भाजन हेतु आयोग द्वारा सम्भावित अनुमति का 30.09.2022 तक, निर्वाचक नामावली को फ्रीज करना और त्रुटिरहित को रिलेशन टेबिल की तैयारी का 01.10.2022 तक, पूरक सूची 3 व 4 के मुद्रण हेतु प्रिन्ट सेटअप टूल उपलब्ध कराना तथा उर्दू नामावली की तैयारी का दिनांक 03.10.2022 तक, त्रुटिरहित को-रिलेशन टेबिल डाटा परीक्षण एवं यथावश्यक संशोधन का दिनांक 08.10.2022 तक, एकीकरण एवं सम्भाजन दिनांक 09.10.2022 से 20.10.2022 तक, नये बढ़े पोलिंग स्टेशनों के अक्षांश देशान्तर तथा फोटोग्राफ की ईआरओं नेट तथा टभ्। पर कन्ट्रोल टेबिल का अपडेशन का दिनांक 20.10.2022 से 01.11.2022 तक, एकीकृत आलेख्य नामावली के मुद्रण हेतु ईरोल प्रिंटिंग टूल सेटअप दिया जाने का दिनांक 01.11.2022 तक, निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 09.11.2022 तक किया जायेगा।
उपरोक्त कार्यक्रम के बिन्दु-1 के अनुसार मतदेय स्थल बनाने हेतु भवनों का चयनः पुनर्निर्धारण तथा भवनो के भौतिक सत्यापन के उपरान्त मतदेय स्थलों का सम्भाजन अधिकतम 1500 मतदाताओं के आधार पर कराने जाने के लिए आयोग द्वारा निर्देश दिया गया है।
इस अवसर पर राजनैतिक दलो के पदाधिकारियो मे अमेरिका सिंह यादव, जिला सचिव भा0क.पा0, निजामुद्दीन खॉ जिलाउपाध्यक्ष सपा, सुभाष राम ब0स0पा0, रवि कुमार सदस्य उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी, गोर्बधन यादव , रूद्रदत्त तिवारी सी0पी0एम0,एवं प्रवीण सिंह बी0जे0पी शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डॉयल 112 की गाड़ियों द्वारा निकला गया तिरंगा यात्रा
Next: सलाहकार समिति की बैठक 20 अगस्त को

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.