Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने मंगलवार की देर रात करीब 11:50 बजे अदिलाबाद चौराहा से करीब 25-30 कदम की दूरी पर 500 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशो मे जनपद में हो रहे अपराध को रोकने हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मु0बाद के कुशल निर्देशन में उ0नि0 कृष्ण प्रताप सिंह मय हमराही का0 दीपक कुमार मिश्र के देखभाल क्षेत्र व चेकिंग वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियो की तलाश करते हुए अदिलाबाद चौराहा पर पहुँचे जहाँ पर पहले से कस्बा चीता के कर्मचारीगण का0 अम्बिका प्रसाद व का0 विमल यादव मौजूद थे हम पुलिस वाले आपस में अवैध शराब व अवैध गाँजा की तस्करी करने वालो के सम्बन्ध में बाते कर ही रहे थे कि तिवारीपुर की तरफ से एक व्यक्ति अपने हाथ में झोला लिए हुए आता दिखाई दिया तथा अचानक हम पुलिस वालो को देखकर पीछे मुड़कर तेज तेज कदमों से जाने लगा शक होने पर हम पुलिस वालो द्वारा रुकने हेतु कहा गया तो और तेज चलने लगा कि हम पुलिस वाले दौड़ाकर घेरकर व आवश्यक बल प्रयोग कर अदिलाबाद चौराहा से करीब 25-30 कदम की दूरी पर समय करीब 23.50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए हाथ में लिए झोले के सम्बन्ध में पूछा गया तो अपना नाम दामोदर यादव पुत्र केशव यादव निवासी अख्तियारपुर थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया बताया तथा जामातलाशी मे अभियुक्त के पास से झोले मे 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 207/22  धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित
Next: देशी शराब की दुकान से तंग महिलाओं ने सड़क पर किया प्रदर्शन

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.