Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अवैध ढंग से अर्जित की गयी कुल 12 करोड़ 35 लाख रुपये की अचल सम्पत्ति कुर्क

ब्यूरो 19-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220819-WA0007

गाजीपुर। जनपद पुलिस द्वारा अफजाल अंसारी पुत्र शुभानुल्लाह अंसारी द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गयी कुल 12 करोड़, 35 लाख रुपये की अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया।

जनपद में अवैध तरीके से धन,भू-सम्पत्ति व अचल सम्पत्ति अर्जित करने वाले माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी मुहम्मदाबाद की प्रेषित आख्या पर पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा 05.08.2022 को पारित कुर्की आदेश अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोह बंन्ध एवं समाज विरोधी अधिनियम 1986 विरुद्ध अभियुक्त अफजाल अंसारी पुत्र शुभानुल्लाह अंसारी निवासी युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गयी निम्न सम्पत्ति 22.03.2017  को अभियुक्त द्वारा अपने संगठित अपराध से अर्जित किये धन से अपनी पत्नी फरहत अंसारी के नाम भूसम्पत्ति मौजा माँचा परगना व तहसील मुहम्मदाबाद गाजीपुर में अराजी नं0-34 रकबा 1.370 हेक्टेयर भूमि टिन सेड बाउण्ड्री वाल दो मंजिला भवन व 22.03.2017 को अभियुक्त द्वारा अपने संगठित अपराध से अर्जित किये धन से अपनी पुत्रियों के नाम भूसम्पत्ति मौजा माँचा परगना व तहसील मुहम्मदाबाद में अराजी नं0- 53 रकबा 1.724 हेक्टेयर अराजी नं0-54 रकबा 2.901 हेक्टेयर भूमि।
कुल संम्पत्तियों की बाजारु कीमत 12 करोड़ 35 लाख रुपये
अवैध तरीके से खरीद फरोख्त कर दाखिल खारिज न कराना व दान अभिलेख तैयार कराकर दान कर देने से सम्बन्धित उपरोक्त अचल भू-सम्पत्ति को गाजीपुर पुलिस प्रशासन के द्वारा 19.08.2022 को कुल बाजारू कीमत 12 करोड़ 35 लाख रुपये की भू-सम्पत्ति को मुनादी कर कुर्की की कार्यवाही की गयी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
Next: पुलिस अधीक्षक ने थाना भांवरकोल का किया औचक निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.