Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मुकदमा दर्ज

संवाददाता 20-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220820-WA0013

नगसर(गाजीपुर)। सुहवल थाना क्षेत्र के ग्राम ढढनी रणवीर राय में बीती रात शुक्रवार को फासी के फंदे से विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। जिससे हडकम्प मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया तथा भाई के तहरीर पर पाँच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जाँच कर रही है।

जानकारी के अनुसार अमृता यादव (27) पत्नी लालबहादुर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पखें‌ के हुंक से साडी के सहारे लटकता मिला जिससे परिजनों में हडकंम्प मच गया। आननफानन में ससुराल वालों ने उसे नीचे उतार कर इसकी सूचना पुलिस व मायके वालों को दिया। अमृता की मौत की सूचना मिलते ही उसके मायके वालों में‌ कोहराम मच गया। सूचना पर ग्रामीणों की मौके पर भीड इकठ्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।मृतका के भाई सतीश यादव ने पति, सास, देवर सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर मामलें‌ की छानबीन में जुट गई। फरार लोगों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है, बावजूद पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। मृतका के भाई सुहवल थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी सतीश यादव ने बताया कि उसकी बहन अमृता की शादी 6 मार्च 2016 को ढढनी रणवीर राय के लालबहादुर से हुई थी। पुलिस को दिए तहरीर में भाई ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी बहन से एक लाख की डिमांड कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था, बताया कि उसकी बहन की मां से घटना के एक दिन पहले शुक्रवार की दोपहर में फोन से बात हुई थी। जिसमें उसने बताया था कि ससुराल वाले पैसे की डिमांड पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। मुझे आकर यहाँ से गाँव ले चलिए, जिसपर मां ने कहा घबराओ मत सब ठीक हो जायेगा,एक दो दिन में भाई जायेगा। मालूम हो कि मृतक महिला का एक चार वर्षीय पुत्र लकी है जो अपनी मां की मौत से अनजान उसे खोज रहा है। प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है और भाई के द्वारा मिले तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की जयंती
Next: संगीतमय रामकथा सुन भाव विभोर हुए भक्त

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.