Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की जयंती

ब्यूरो 20-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220820-WA0011~2

गाज़ीपुर। नगर के रजदेपुर स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान गोष्ठी सभाओं और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की गई कहा गया कि वह न केवल युग दृष्टा थे बल्कि उन्होंने कंप्यूटर क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था को नई दिशा दी थी व साथ ही साथ 18 साल के युवाओं को वोट करने का भी अधिकार दिया था।

शनिवार को रजदेपुर स्थित जिला कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 78 वी जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने स्व. राजीव गांधी के फोटो पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक हैं जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया है। राजीव गांधी गंभीर व्यक्तित्व के साथ आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने की अदभुत क्षमता वाले व्यक्ति थे। वे देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि स्व राजीव गांधी ने 18 वर्ष में युवाओं को मताधिकार का प्रयोग, कम्पयूटर कांति, जवाहर नवोदय विधालयो की स्थापना, पंचायती राज की स्थापना, इंदिरा आवास योजना व दूर संचार क्रांति जैसे कार्य किए। भारत की एकता को बनाए रखने के उद्देश्य के अलावा उनके अन्य प्रमुख उद्देश्यों में से एक है 21वीं सदी के भारत का निर्माण।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, लाल साहब यादव, बटुक नारायण मिश्र, अजय श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश, राम नगीना पांडे,सतीश उपाध्याय ,माधव कृष्ण, आशुतोष गुप्ता, मनीष राय, इब्ररत भाई, मंसूर रानी, अनुराग पांडे, जय विजय, सोनिया सिंह, सती राम सिंह, कैलाशपति कुशवाहा, अजय दुबे, जितेंद्र बिंद, बृजेश राम, अवधेश भारती, अवधेश पांडे, कृष्णानंद तिवारी, शंभू नाथ कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वर्ष 2022-23 हेतु छात्रवृति योजनान्तर्गत समय सारिणी शासन द्वारा निर्धारित
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.