Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संरक्षण गृहों का निरीक्षण एवं शिविर का हुआ आयोजन

ब्यूरो 22-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220822-WA0017

गाजीपुर 22 अगस्त, 2022 (सू.वि)। आश्रय गृहों के निरीक्षण के लिए गठित की गयी समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार-टप्प् ऊपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो न्यायालय, कक्ष सं०-1 गाजीपुर, सदस्या कामायनी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर एवं सदस्या, साधना कुमारी, न्यायालय सिविल जज (जूडि०) फास्ट ट्रैक कोर्ट, कक्ष संख्या-01, गाजीपुर द्वारा संरक्षण गृहों का निरीक्षण एवं शिविर का आयोजन किया गया।

स्व० शिवपूजन पाठक बालगृह (बालिका) रस्तीपुर, सैदपुर, गाजीपुर सैदपुर में उपस्थिति पंजिका के अनुसार कर्मचारी कार्यरत थे। संस्था में आवासित बालिकाओं की संख्या उपस्थिति पंजिका 22.08.2022 के अनुसार उपस्थित रही। बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष प्रबंध होना चाहिए, जबकि सुरक्षा हेतु किये गये प्रबंध पर्याप्त नहीं है। समिति द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया। पं० भोलानाथ मिश्र, बालगृह (बालक) बड़गांव, मखदूपुर, सैदपुर, गाजीपुर के उपस्थिति पंजिका के अनुसार कर्मचारी कार्यरत थे। संस्था में आवासित बालकों की संख्या, उपस्थिति पंजिका 22.08.2022 के अनुसार पूर्ण रही। समिति द्वारा सम्बंधित बालगृह (बालक) अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वे बच्चों के भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें एवं साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। समिति द्वारा अन्दर लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करते हुए बालगृह में दवा की उपलब्धता, सैनिटाइजेशन एवं कोविड- 19 की जांच के संबंध में जानकारी ली। बालगृह में किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
समिति के द्वारा बताया गया कि हर बच्चे को शिक्षा पाने का अधिकार है। यथा संभव हर बच्चे को उच्च शिक्षा दिलवाए, विद्यालयों में अनुशासन बच्चों के आत्मसम्मान को चोट पहुचाने वाला न हो, शिक्षा बच्चों के ऐसे जीवन के लिए तैयार करे जो उसमें समक्ष शान्ति एवं सहनशीलता विकसित करे।
बच्चों के सम्पूर्ण विकास में खेलकूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान का बड़ा हाथ होता है। इसलिए हर बच्चे को छुट्टी, खेलकूद तथा कलात्मक, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अधिकार प्राप्त है। बच्चों के अधिकार जिन्हें देकर हम बच्चों का जीवन संवार सकते है। बच्चों के अधिकारों से संबंधित घोषणा पत्र अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकारों के कानून में सबसे अधिक स्पष्ट व वृहद है। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर का निरीक्षण किया गया। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे, तथा आवासित किशोर उपस्थिति पंजिका दिनांक 22.08.2022 के अनुसार सभी उपस्थित पाये गये। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर को निर्देशित किया गया कि शौचालय में साफ-सफाई एवं हार्पिक, साबुन, हैण्डवाश, मच्छरों के लिए छिड़काव आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नही किया गया है। वन स्टाफ सेन्टर, सरकारी हास्पिटल,गोराबाजार गाजीपुर का निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका के अनुसार कर्मचारीगण एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षाकर्मी/होमगार्ड उपस्थित पाये गये। मुख्य द्वार, परामर्श कक्ष, हाल, बाथरूम एवं शौचालय में साफ सफाई की उचित व्यवस्था के लिए समिति द्वारा प्रभारी सेन्टर मैनेजर को निर्देशित किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्थायी लोक अदालत के सदस्य पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारम्भ
Next: चोरी की सिचाई मोटर मशीन के साथ चार गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.