Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फर्जी तरीके से फिंगर प्रिंट बनाकर खाते से धन आहरित करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 23-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220823-WA0013

गाजीपुर। थाना बरेसर पुलिस द्वारा 09.08.2022 को गुड़िया देवी पत्नी रामअशीष ग्राम बसंतपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर के अधार कार्ड के नम्बर लेकर व उसके अंगुठे का फर्जी तरीके से फिंगर प्रिंट (क्लोन) बनाकर गुड़िया देवी के खाते से ग्राहक सेवा केन्द्र लखनौली से 25000/- रुपये आहरित करने वाले अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया व अंगुठे का फर्जी तरीके से फिंगर प्रिंट (क्लोन) बनाने वाले उपकरण क्रमश: एक अदद सी0पी0यू0, दो अदद की- बोर्ड, एक अदद माउस, एक अदद माँनिटर केबिल व एक अदद पावर केबिल, एक अदद वटर पेपर, एक अदद प्रिंटर, एक अदद कैची, सेलो पारदर्शी टेप,फोम टेप, एक अदद फोटो पालीमर, एक अदद फाइनल फिगंर प्रिंट मशीन मय लीड के, एक अदद एक्टेशन बोर्ड, दो अदद क्म्प्यूटर पावर केबिल, एक अदद साबुनदानी, दो प्लास्टिक के बोतल में तरल द्रव्य बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराध मादक पदार्थो की तस्करी,वाछिंत/इनामिया अपराधियो, चोरो/लुटेरो आदि के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के कुशल निर्देशन मे थाना बरेसर जनपद गाजीपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 109/22 धारा 419,420,467,468,471,120 बी भादवि व 66(C),66(D) IT ACT से सम्बन्धित घटना 09.08.2022 को गुड़िया देवी पत्नी रामआशीष कुशवाहा निवासी ग्राम बसंतपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर के अंगुठे का फर्जी तरीके से फिंगर प्रिंट (क्लोन) बनाकर खाते से ग्राहक सेवा केन्द्र लखनौली से निकाले गये 25000/- रुपये से सम्बन्धित अभियुक्त अजीत कुमार पुत्र मोतीराम निवासी ग्राम अख्तियारपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ग्राम अख्तियारपुर के पहले पुलिया से समय 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त अजीत कुमार उपरोक्त के निशानदेही पर अंगुठे का फर्जी तरीके से फिंगर प्रिंट (क्लोन) बनाने वाले मो0 इफ्तेखार उर्फ राजू पुत्र स्व0 इसरार खान मोहल्ला मीर असरफ अली थाना सदर कोतवाली जनपद गाजीपुर को इसके दुकान विशेश्वरगंज थाना कोतवाली से समय करीब 13.40 बजे गिरफ्तार किया व अभियुक्त मो0 इफ्तेखार उर्फ राजू के दुकान से अंगुठे का फर्जी तरीके से फिंगर प्रिंट (क्लोन बनाने वाले उपकरण क्रमश:एक अदद सी0पी0यू0, दो अदद की बोर्ड, एक अदद माउस, एक अदद माँनिटर केबिल व एक अदद पावर केबिल, एक अदद वटर पेपर, एक अदद प्रिंटर, एक अदद कैची, सेलो पारदर्शी टेप,फोम टेप, एक अदद फोटो पालीमर, एक अदद फाइनल फिगंर प्रिंट मशीन मय लीड के, एक अदद एक्टेशन बोर्ड, दो अदद क्म्प्यूटर पावर केबिल, एक अदद साबुनदानी, दो प्लास्टिक के बोतल में तरल द्रव्य की बरामदगी की गयी गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुध्द विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक रामबहादुर चौधरी थाना मुहम्मदाबाद, उ0नि0 अनिल कुमार मिश्रा थाना बरेसर, उ0नि0 गजेन्द्र राय बरेसर थाना बरेसर, का0 अतुल कुमार थाना बरेसर आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चोरी की सिचाई मोटर मशीन के साथ चार गिरफ्तार
Next: 94 डॉक्टर को जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.