Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भक्तों ने अमृत कथा का किया पान

संवाददाता 24-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220824-WA0009~2

जमानिया(गाजीपुर)। राधाकृष्ण मंदिर देवा बैरनपुर के प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजित छह दिवसीय संगीतमय रामकथा के विश्राम दिवस की कथा में कथावाचक अखिलेश महाराज ने कहा हम परमात्मा को जो भाव समर्पित करते हैं, जिस अनुराग से हम उन्हें याद करते हैं वही भाव से उसी अनुराग से परमात्मा भी हमारे को प्रेम करते और अपनी कृपा से ओतप्रोत कर देते हैं।

भरत जी ने श्रीराम जी के प्रति जो समर्पण का भाव अपने जीवन में पालन किया, रामजी के लिए अपनी माता का भी त्याग कर दिया, पिता द्वारा प्रदत्त अयोध्या जैसे समृद्ध साम्राज्य को भी यह सोचकर ठुकरा दिया कि यह राज्य और सिंहासन तो भैया रामजी का है तो रामजी ने भी भरत को अपने हृदय में बसाये रखे और अपने प्राणों से भी ज्यादा प्यार दिया।
साधू -संत, वेद -पुराण, शेष, शारदा इत्यादि भी भरत जी के चरित्र के बिषय में कुछ कहने की सामर्थ्य नहीं रखते।
महाराज जी ने आगे कहा कि सारा संसार,चर -अचर भगवान राम के नाम का जाप किया करते हैं लेकिन खुद रामजी निसि दिन भरत भरत भरत जपा करते हैं।
संसार के समस्त भाई आपस में संपत्ति का बंटवारा करते हैं, संपत्ति के लिए विवाद करते हैं लेकिन धन्य हैं भरत जी जिन्होंने भाई की संपत्ति नहीं अपितु विपत्ति का बंटवारा करने का कार्य किया।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजित छह दिवसीय संगीतमय रामकथा के छठे दिवस पर गोलोकवासी संत राघवाचार्य राहुल महाराज को याद करते हुए कहा गया कि यह पहली धर्म सभा है, धार्मिक आयोजन राधाकृष्ण मंदिर देवा बैरनपुर के प्रांगण में हो रहा है जिसमें राहुल महाराज पार्थिव शरीर से तो मौजूद नहीं लेकिन सूक्ष्म रूप से उनकी उपस्थिति है और इस महोत्सव की परम्परा को कायम रखने के लिए आयोजकों को धन्यवाद दे रहे हैं। कथा मे शिवजी महराज, पियका पाण्डेय ने कथा अमृत पान कराया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नहर में 48 वर्षीय अज्ञात शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Next: बीसीपीएम और बीपीएम का हुआ प्रशिक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.