Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नहर में 48 वर्षीय अज्ञात शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

ब्यूरो 24-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220824-WA0003

जमानियाँ(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताजपुर-गायघाट माइनर के पास देवैथा रजवाहा में बुद्धवार की सुबह 48 वर्षीय अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई तथा देखते ही देखते ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। शव से आ रही दुर्गन्ध तथा गले व चेहरे पर पड़े निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। समाचार दिये जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया था।

जानकारी के अनुसार देवैथा रजवाहा से निकलने वाली ताजपुर-गायघाट माइनर के गेट में शव फंसा हुआ था। शव से आ रहे दुर्गन्ध के कारण राहगीरों का ध्यान गया तो शव देखकर दंग रह गये। यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गया तथा लोगों की काफी भीड़ जुट गई। मृतक चेकदार फुल शर्ट, काला पैन्ट, काला चमड़े का जूता पहने हुए था तथा उसके गले पर काला निशान व जीभ बाहर निकला हुआ व हाथ की अंगुलियाँ सड़ी हुई थी। देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कही दूसरे जगह से हत्या कर शव को लाकर यहां फेक दिया गया हो। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाया। शव को अन्त्यपरीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया। समाचार दिये जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया था। अभईपुर चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मृत्यु के कारण का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। शव से निकल रहे दुर्गन्ध यह स्पष्ट कर रहे है कि शव को अन्यत्र कही से लाकर फेका गया है। अभी तक शव का पहचान नही हो पाया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गले पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज
Next: भक्तों ने अमृत कथा का किया पान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.