Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पी.जी. कालेज का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

ब्यूरो 25-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का प्रवेश परीक्षा 2022 का स्नातक स्तर का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा परिणाम योग्यता क्रम ( Rank Wise ) के आधार पर घोषित किया गया है।

प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम कालेज के वेब साईट- www.pgcghazipur.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है, जहां अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी प्रवेश हेतु अपना आवश्यक अभिलेख तैयार कर लें, क्योंकि शीघ्र ही प्रवेश हेतु कार्यक्रम कालेज के वेबसाईट पर जारी किया जायेगा। जिन अभ्यर्थियों के पास आवश्यक अभिलेख समय से तैयार नहीं होंगे, उन्हें प्रवेश से वंचित होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थियों की ही होगी।
प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर ने प्रवेश में डिजिटल इण्डिया एवं पूर्ण पारदर्शिता की नीति अपनाते हुए पहली बार Online Counselling ( आनलाईन काउन्सलिंग) की व्यवस्था करने जा रहा है। आनलाईन काउन्सलिंग द्वारा अभ्यर्थी अपने घर बैठे पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रवेश ले सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास प्रवेश के लिए निम्नलिखित अभिलेख आवश्यक है –
1. हाई स्कूल अंक पत्र व प्रमाण- पत्र।
2. इंटरमीडिएट अंक पत्र व प्रमाण-पत्र।
3. जाति प्रमाण- पत्र (OBC, SC, ST )
4. E.W.S. प्रमाण- पत्र (सामान्य जाति)
5. स्थानान्तरण प्रमाण पत्र (T.C.)
6. चरित्र प्रमाण पत्र।
7. अधिभार ( weightage) प्रमाण -पत्र आदि। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने सम्मानित अभिभावकों से अपील की है कि समय रहते अभ्यर्थियों सम्बन्धित अभिलेखों को तैयार कराने में अपना सहयोग करें। प्रवेश के समय सम्बन्धित अभिलेखों के अभाव में अभ्यर्थियों को प्रवेश से वंचित रहना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थियों एवं अविभावकों की होगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
Next: पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को शाल भेंट कर किया गया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.