Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टीकाकरण चक्र से नियमित टीकाकरण में आएगी तेज़ी

ब्यूरो 25-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220825-WA0008

ग़ाज़ीपुर,25 अगस्त 22। नियमित टीकाकरण बच्चों को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। जो उसके जन्म लेने से लेकर 5 साल तक के बच्चों को 15 तरह के बीमारियों से बचने के लिए टीकाकरण का कार्य किया जाता है। वही बच्चों के टीकाकरण का समय कब कब है। इसको लेकर आशा, एएनएम को कई बार कन्फयूजन हो जाया करती थी।। जिसको लेकर टीकाकरण चक्र के माध्यम से अब बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसी को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जनपद के सभी ब्लॉकों से आए हुए बीपीएम और बीसीपीएम को टीकाकरण चक्र का प्रशिक्षण चाई संस्था के द्वारा दिया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि नियमित टीकाकरण को लेकर विभाग लगातार गंभीर बना हुआ है। जिसको लेकर आशा, एएनएम और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक टीकाकरण करने पर जोर दिया जाता है। फिर भी बहुत सारे बच्चे टीकाकरण से छूट जाते हैं। इसी को लेकर शासन के द्वारा टीकाकरण चक्र बनाया गया है। उस चक्र के माध्यम से बच्चे जिस भी तिथि में जन्म लिए हैं उस तिथि पर चक्र के तीर को लाने पर उसका अगला टीकाकरण की तिथि कब आएगी यह परिवार के लोगों के साथ ही एएनएम और आशा को रहेगी। इसी को लेकर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में बीपीएम और बीसपीएम को प्रशिक्षण दिया गया। जिससे कि वह अपने ब्लाक की आशा, आंगनबाड़ी एएनएम को प्रशिक्षित कर सकेंगे।

चाई के जिला समन्वयक मणिशकर ने बताया कि यह टीकाकरण चक्र वैक्सीनेटर एवं मोबिलाइजर को टीका की निर्धारित डेट ,राष्ट्रीय टीकाकरण सारणी की मैसेज ,ओपन वायल पॉलिसी आदि में सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को दिए जाने वाले सभी टीको का विवरण 5 तीर के निशानों के रूप में आसानी से इस टूल की सहायता से निर्धारित तिथि निकालकर नियमित टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।। उन्होंने सभी लोगों से अपील किया है कि इसको लेकर समझदारी दिखाएं और बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण कराने में अपना सहयोग प्रदान करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: साफ सफाई पर आधारित लघु फिल्म का हुआ प्रदर्शन
Next: वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.