Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाढ़ प्रभावित इलाकों का विधायक प्रतिनिधि ने किया दौरा

ब्यूरो 27-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220827-WA0003

जमानियाँ(गाजीपुर)। गंगा के रौद्र रूप से तटवर्ती इलाके बाढ़ से पूरी तरह घिरते जा रहे है। जिससे तटवर्ती इलाकों के लोग सुरक्षित स्थान पर पलायन कर रहे है। क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाका मतसा बाड़, जीवपुर बाड़, रघुनाथ बाड़, देवरिया बाड़ का नाव द्वारा दौरा कर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोगों की समस्याओं को सुना तथा निदान का भरोसा दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ की भयावह स्थिति के कारण लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है तथा पशुओं के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। हरा चारा व भूसा बाढ़ की भेट चढ़ गया। ऐसी स्थिति में प्रशासन से उन्होंने मांग किया कि पर्याप्त पशुओं के लिए चारा व बाढ़ प्रभावित प्रत्येक गाँवों को जरूरत के अनुसार नाव तथा जनरेटर में तेल की तत्काल व्यवस्था की जाय ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को सम्बल प्रदान हो सके।

जमानियाँ-बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह

ज्ञात हो कि गंगा का जलस्तर खतरा बिन्दु 63.105 मीटर को पार कर गया है। शनिवार की शाम 6 बजे तक गंगा का जलस्तर 63.800 मीटर दर्ज किया गया। गंगा प्रति घंटा एक सेटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही है।

उक्त मौके पर जमानियां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, सब्बलपुर ग्राम प्रधान ओम प्रकाश उर्फ जज यादव, जगदीशपुर ग्राम प्रधान मनोज यादव, पूर्व प्रधान हरिबंश यादव, पूर्व प्रधान मनोज यादव, लोकगीत गायक रजनीकांत यादव, सभासद प्रमोद यादव, कलाम खां, रामचीज यादव, काशीनाथ यादव, भरत सिंह, अम्बरीष यादव, अनिल यादव, शम्भू यादव, सद्दाम खां, भोला यादव, पप्पू यादव व क्षेत्रीय लेखपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: राज्यमंत्री ने जनपदीय अधिकारियों संग विकास एवं निर्माण कार्य का किया समीक्षा

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.