Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण अधिनियम 2007 के तहत विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो 27-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220827-WA0009

गाजीपुर 27 अगस्त, 2022 (सू.वि)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में तथा जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार 27.08.2022 को वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण अधिनियम 2007 के तहत विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम, लंगड़पुर, छावनी लाईन, गाजीपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम की पूर्णतयाः जानकारी ली तथा परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छ पानी व मीनू के अनुसार भोजन हेतु निर्देशित किया गया। इस वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम को प्रबंधक द्वारा चौबीस घण्टे आश्रम में ही रहकर वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का सेवा दे रही है तथा उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वृद्धाश्रम को संचालित करने के लिए छः कर्मचारीगण कार्यरत है। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में पुरूष और महिला दोनों रहते है। जिसमें 32 पुरूष, 21 महिला कुल 53 लोग रहते है। वृद्धाश्रम को देख-रेख के लिए विडियों कैमरा एवं विश्राम के लिए कुर्सी, टेबल, चौकी, पंखा, कुलर आदि की उचित व्यवस्था पाई गयी।
वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का मीनू विवरण के अनुसार उनको सप्ताहिक सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता व रात्रि का भोजन के बारे बताया गया तथा मौसमी सब्जी, फल भी दिया जाता है, तथा अपने स्वेच्छा से फल के दुकानदार एवं मिठाई के दुकानदार वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम अपने सहयोग देते रहते है। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में उनके लिए शामं को 5-7 बजे तक भजन संगीत, टेलीविजन की भी व्यवस्था है। प्रबंधक द्वारा बताया गया कि वे गांव-गांव के ग्राम प्रधान/सरपंच से जनसर्म्पक भी करती है कि अगर कोई वृद्ध बेसहारा हो, कोई देख-रेख न करने वाला हो तो वे मोबाईल नं0 9129298091 पर सूचित कर इस नेक व पुण्य कार्य के भागीदर बन सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्णकालिक सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का किया गया निरीक्षण
Next: समाधान दिवस पर फरियादियों ने लगाई अपनी फरियाद

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.