Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हरतालिका तीज पर्व पर गंगा-स्नान में बरते सतर्कता

ब्यूरो 29-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20220829_192828

गाजीपुर। हरतालिका तीज 30 अगस्त मंगलवार को रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार भाद्र मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हर साल हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। हरतालिका व्रत को सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है। वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत को रखती है। इस व्रत में व्रती महिलाएं अन्न जल तक ग्रहण नहीं करती हैं। कहते हैं इस कठिन व्रत से देवी पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त किया था। इसलिए इस व्रत में शिव पर्वती की पूजा का अपना विशेष महत्व है।
हरतालिका तीज का महत्व
इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और कुंवारी कन्याएं इस व्रत को मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए रखती है। मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का पुनर्मिलन हुआ था। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए बहुत तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर माता पार्वती ने उन्हें दर्शन दिए और पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

हरतालिका तीज पर्व पर गंगा में बाढ़ को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। इस दिन निर्जला व्रत रहने वाली महिलाएं तीन बार गंगा स्नान करती हैं। पहले दिन सुबह-शाम और दूसरे दिन व्रत-पारण के पहले स्नान किया जाता है। जबकि बाढ़ की वजह से घाटों की स्थिति खतरनाक हो गई है।

गंगा में इन दिनों चिकनी मिट्टी खूब जम गई है। जिसमें पैर भी फंसता है। बाढ़ के दिनों में चिकनी मिट्टी में फंस कर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। अतः गंगा-घाट पर लोटे से ही स्नान करना चाहिए। जिन स्थानों पर कोई नदी नहीं है वहां भी तीज व्रत का पर्व उत्साह से तो होता ही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सन शाइन पब्लिक स्कूल में खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Next: मक्का के फसल से सम्बंधित डायल आउट ऑडियो कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260317-WA0024

गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0026

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, स्मार्ट टीवी बरामद

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0025

ईद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित

ब्यूरो 17-03-2026
CSF-Logo-500x280

तेज रफ्तार और स्टंट का शौक बना हादसे की वजह, तीन छात्र घायल

ब्यूरो 16-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.