Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाढ़ के पानी में डूबने से वृद्ध की हुई मौत

ब्यूरो 31-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220831-WA0018

जमानियाँ(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर बाड़ में बुद्धवार की शाम करीब 5:30 बजे बाढ़ में डूबने से वृद्ध की मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार शिवपुर रघुनाथबाड़ निवासी गंगा यादव (८०) शाम को चार बजे अपने घर से कुछ ही दूर स्थित खेत मे पशु के लिए चारा काटने के लिए गये थे तभी बाढ के पानी में गिर गये जिससे उनकी मौत हो गई। काफी देर तक घर न लौटने के कारण परिजन चिन्तित हो गये और खोजने के लिए निकल पडे तो वह बाढ के पानी में गिरे हुए मिले। उन्हे बाहर निकालकर निजी चिकित्सालय ले गये जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का एक लड़का ४७ वर्ष का है जो मजदूरी करके घर गृहस्थी चलता है।
सूचना पर कोतवाली पुलिस, कानूनगों व क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुँच गये तथा आवश्यक कार्यवाई में जुट गये। विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह मौके पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मदद का भरोसा दिया। अतिरिक्त कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप वर्मा ने बताया कि मृतक डेरा से गांव स्थित घर आ रहे थे तथा बाढ का पानी चारो ओर फैले होने के कारण एक पोखरी को पार करते समय डूब गये। शव को अन्त्यपरीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मक्का के फसल से सम्बंधित डायल आउट ऑडियो कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों संग हुई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260317-WA0013

नगर पालिका की लापरवाही: कूड़ा डंपिंग पर नहीं लग रहा रोक

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0009(1)

पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी अंतिम परीक्षा का किया निरीक्षण

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0024

गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0026

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, स्मार्ट टीवी बरामद

ब्यूरो 17-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.