Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रों को टाप क्लास शिक्षा प्रदान करने हेतु पी०एम० यंग एचीवर्स स्कालरशिप एवार्ड स्कीम संचालित

ब्यूरो 02-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 02 सितम्बर, 2022 (सू.वि)। नरेन्द्र विश्वकर्मा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, शास्त्री भवन नई दिल्ली द्वारा ओ०बी०सी० एवं अन्य छात्रों को टाप क्लास शिक्षा प्रदान करने हेतु पी०एम० यंग एचीवर्स स्कालरशिप एवार्ड स्कीम संचालित की जा रही है, जिसमें वह छात्र आवेदन कर सकेंगें।

जिनके अभिवावक के वार्षिक आय रू० 2.50 लाख से कम हो। कक्षा 9-10 में रू0 75,000=00 वार्षिक एवं कक्षा 11-12 में रू0 1,25,000=00 वार्षिक की सहायता धनराशि इस योजना के तहत प्रदान की जायेगी। चयन प्रक्रिया यशस्वी इन्ट्रेस टेस्ट के मेरिट के आधार पर होगी, जिसे नेशनल टेस्टिग एजेन्सी द्वारा आयोजित किया जायेगा। परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से होगी। इसमें आवेदन करने हेतु छात्रों द्वारा आनलाइन वेबसाईटhttp://yet.nta.ac.in  पर आवेदन पत्र भरा जायेगा। इसमें रजिस्ट्रेशन की तिथि 01 सितम्बर, 2022 से 05 सितम्बर, 2022 तक आवेदन करेक्शन की तिथि 06 सितम्बर, 2022 से 08 सितम्बर, 2022 तक तथा एडमिट कार्ड जारी/डाउनलोड करने की तिथि 19 सितम्बर, 2022 से 23 सितम्बर, 2022 तक निर्धारित की गयी है। इसकी परीक्षा दिनांक 25 सितम्बर, 2022 रविवार को आयोजित की गयी है। योजना सम्बन्धित अन्य समस्त जानकारियों उपरोक्त वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है। उन्होने जनपद के समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि सभी इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्रायें पी०एम० यंग एचीवर्स स्कालरशिप एवार्ड स्कीम के अन्तर्गत उपरोक्तानुसारhttp://yet.nta.ac.in  पर आनलाइन आवेदन पत्र भरते हुए योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु अधिकारी नामित
Next: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जखनिया में आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260317-WA0013

नगर पालिका की लापरवाही: कूड़ा डंपिंग पर नहीं लग रहा रोक

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0009(1)

पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी अंतिम परीक्षा का किया निरीक्षण

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0024

गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0026

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, स्मार्ट टीवी बरामद

ब्यूरो 17-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.