Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पी0एम0 यंग एचीवर्स स्कालरशिप एवार्ड स्कीम संचालन के सम्बन्ध में संशोधित समय सारिणी जारी

ब्यूरो 03-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 03 सितम्बर, 2022 (सू.वि)। भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, शास्त्री भवन नई दिल्ली द्वारा ओ0बी0सी0 एवं अन्य छात्रों को टाप क्लास शिक्षा प्रदान करने हेतु पी0एम0 यंग एचीवर्स स्कालरशिप एवार्ड स्कीम संचालन के सम्बन्ध में संशोधित समय सारिणी जारी की गयी है।

जिसमें वह छात्र आवेदन कर सकेंगें, जिनके अभिभावक के वार्षिक आय रू0 2.50 लाख से कम हो। कक्षा 9-10 में रू0 75,000=00 वार्षिक एवं कक्षा 11-12 में रू0 1,25,000=00 वार्षिक की सहायता धनराशि इस योजना के तहत प्रदान की जायेगी। चयन प्रक्रिया यशस्वी इन्ट्रेस टेस्ट के मेरिट के आधार पर होगी, जिसे नेशनल टेस्टिग एजेन्सी द्वारा आयोजित किया जायेगा। परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से होगी। इसमें आवेदन करने हेतु छात्रों द्वारा आनलाइन वेबसाईट http://yet.nta.ac.in पर आवेदन पत्र भरा जायेगा। इसमें रजिस्टेªशन की तिथि 01 सितम्बर, 2022 से 11 सितम्बर, 2022 तक, आवेदन करेक्शन की तिथि 12 सितम्बर, 2022 से 14 सितम्बर, 2022 तक तथा एडमिट कार्ड जारी/डाउनलोड करने की तिथि 20 सितम्बर, 2022 निर्धारित की गयी है। इसकी परीक्षा दिनांक 25 सितम्बर, 2022 रविवार को आयोजित की गयी है। योजना सम्बन्धित अन्य समस्त जानकारियॉ उपरोक्त वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।
अतः उक्त सम्बन्ध में जनपद के समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि सभी इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्रायें पी0एम0 यंग एचीवर्स स्कालरशिप एवार्ड स्कीम के अन्तर्गत उपरोक्तानुसार http://yet.nta.ac.in पर आनलाइन आवेदन पत्र भरते हुए योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मासिक स्टाफ बैठक 8 सितम्बर को
Next: अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 6 सितम्बर को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.