Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिजली को लेकर मचा हाहाकार

ब्यूरो 03-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर(गाजीपुर)। एशिया के सबसे बड़े एवं सैनिक बाहुल्य गांव गहमर में इन दिनों बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है विगत 10 दिनों में तीन बार ट्रांसफार्मर के जल जाने से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश व्याप्त है। लोग कभी भी सड़क पर उतर कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर सकते हैं।

ज्ञात हो कि सैनिक बाहुल्य गांव गहमर में राजकीय कन्या विद्यालय के समीप लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर विगत 10 दिनों के अंदर तीन बार जल चुका है इस ट्रांसफार्मर से करीब 15 सौ घरों में विद्युत आपूर्ति बहाल होती है बिजली के ना रहने से जहां लोग इस उमस भरी भयंकर गर्मी में जीने को विवश हैं तो वही सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण महज शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों का कहना था कि विगत 10 दिनों में हम अपना पैसा लगाकर तीन बार ट्रांसफार्मर लगवाए लेकिन गोदाम से हर बार हम लोगों को खराब ट्रांसफार्मर दे दिया जा रहा है जिससे यह बार-बार जल जा रहा है गांव के विवेक सिंह, पिंटू सिंह, रोहित सिंह, संजय, अजीत, हरिद्वार आदि लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के उदासीनता के कारण जर्जर पड़े तारो को नहीं बदला जा रहा है जो कभी भी घातक सिद्ध हो सकता है। इसके अलावा इस ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक लोड होने के बावजूद भी इसका लोड एक नया ट्रांसफार्मर लगवा कर कम नहीं किया जा रहा है जिसके कारण यह बार-बार जल जा रहा है इसकी शिकायत जब हम जेई से करते हैं तो वे इससे अपना पल्ला झाड़ लेते हैं ग्रामीणों ने चेताया कि अगर तुरंत ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो हम विभाग के खिलाफ आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। इस संबंध में बिजली विभाग के एसी ने बताया कि इसकी जानकारी हमे नही थी हम सम्बन्धित अधिकारी को आदेशित कर समस्या का तुरन्त समाधान करा रहे है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 1 से 7 सितंबर तक चलेगा मातृत्व वंदना सप्ताह
Next: जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को तीन दिवस में निस्तारण करने का दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260318-WA0070(1)

वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0069

चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, नगदी व चना बरामद

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0068

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0058

डिवाइन ग्लोबल स्कूल में रोजा इफ्तार: भाईचारे, एकता और सौहार्द की मिसाल

ब्यूरो 18-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.