Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को तीन दिवस में निस्तारण करने का दिया निर्देश

ब्यूरो 03-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220903-WA0009

गाजीपुर 03 सितम्बर, 2022 (सू.वि)। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियॉ में जिलाधिकारी एम. पी. सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 156 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 13 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 466 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 31 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।

इसी क्रम में तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 03 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकरी अध्यक्षता में 57 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 79 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 04 का निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 44 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 54 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 01 का निस्तारण किया गया एवं तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 44 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराये। उन्होने लेखपालो को जमीनी विवाद, पत्थर गडढ़ी, चकरोड, पैमाइश, से सम्बन्धित प्रकरणो में एक अभियान चलाते हुए पूरी निष्पक्षता के साथ निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, डी0एफ0ओ0, उपजिलाधिकारी जखनियां एवं तहसीलदार जखनियां, क्षेत्राधिकारी भुड़कुडा, समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिजली को लेकर मचा हाहाकार
Next: प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 सितम्बर को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.