गाजीपुर 08 सितम्बर, 2022 (सू.वि)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के आदेशानुसार 08.09.2022 को सर्वाइकल कैंसर से जागरूकता एवं बचाव हेतु एक जन जागरूकता सेमिनार/कैम्प राजकीय बालिका इण्टर कालेज, महुआबाग में आयोजित की गयी।
जागरूकता शिविर में कामयानी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डा0 संजय कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 एम0के0 सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, अशोक नाथ तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, नवीन कुमार पाठक, प्रधानाचार्य राजकीय सिटी इण्टर कालेज व शालिनी श्रीवास्तव तथा छात्राएं व कर्मचारीगण उपस्थित हुए। सचिव द्वारा बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा के अस्तर में असामान्य कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि है। जोकि अत्यन्त खतरनाक होता है, जिसके कारण बहुत सी महिलाओं की जान जाती है। जिसके बचाव हेतु महिलाओं को जागरूक होना चाहिए एवं समय-समय पर चिकित्सीय सलाह लेनी चाहिए।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर; सर्वाकल कैसरद्ध तब होता है जब कोशिकाएं गर्भाशय ग्रीवा ;प्रवेश द्वार) के अस्तर में असामान्य रूप से विकसित होती हैं जो निचले गर्भाय की गर्दन या संकीर्ण हिस्सा होता है। सामान्यतः इसे बच्चेदानी का कैंसर भी कहते है। कम उम्र में कई यौन सम्बन्ध होने या यौन सक्रिय होने से गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के विकास की संभावना बढ़ जाती है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि भारत सहित दुनिया के कई देशों में कैंसर कई प्रकार के हो सकते हैं और ज्यादातर गंभीर और जानलेवा स्थितियों का कारण बनते है। यही कारण है कि वैश्विक स्तर पर हर साल लाखों लोगों की मौत कैंसर के कारण हो जाती है। सर्वाईकल कैंसर ऐसा एक गंभीर कैंसर है जो महिलाओं में होता है। इसके मामले पिछले कुछ वर्षो में भारत में भी तेजी से बढ़े है। सर्वाइकल कैंसर को प्रोजेक्ट के माध्यम से लघु फिल्म दिखाकर बच्चों को जागरूक किया गया।