Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिलाओं के हाथों में हथियार के रूप में होगा फील्ड टेस्ट किट-राकेश कुमार सेन

ब्यूरो 08-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220908-WA0010

जमानियां (गाजीपुर)। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत ब्लाक परिसर में गुरुवार को सभी ग्राम पंचायतो से राजस्व ग्रामवार 5-5 महिलाओं को ट्रेनिंग एजेंसी जानकी प्रसाद मेमोरियल रिसर्च एण्ड एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा पेयजल गुणवत्ता की जांच का महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

जिसके तहत महिलायें अपने गाँव में पीने के पानी के जल श्रोतों से नमूना प्राप्त कर उसकी जांच करेंगी। ब्लाक परिसर में प्रशिक्षण का उद्घाटन खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा किया गया। जिसके दौरान जिला गाजीपुर के डीपीएमयू के जिला समन्वयक राजाराम सिंह ने महिलाओं को गांव के पेयजल नमूनों को फिल्ड टेस्ट किट के माध्यम से पेयजल की रासायनिक, जीवाणु और भौतिक जांच का प्रशिक्षण में नमूना लेने के जांच के बारे में जानकारी दी। एवं प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण में सभी को जल नमूनों की जांच करने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को उनके मोबाइल से जल जीवन मिशन एप डाउनलोड कराकर रजिस्ट्रेशन कराया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू) के कोर्डिनेटर कैपेसिटी बिल्डिंग एन्ड ट्रेंनिंग राकेश कुमार सेन ने महिलाओं को बताया कि जिले में पीने के गंदे पानी से बड़ी संख्या में बीमारियां हो रही है। दूषित पेयजल से जल जनित बीमारियां हो रही हैं, जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब यहां की महिलाएं इसका जिम्मा उठाने जा रही हैं। उन्होंने बताया की गांव की महिलाओं को न सिर्फ इसके लिए ट्रेनिंग दी जा रही है है, बल्कि जल गुणवत्ता जांच के लिए सरकार उन्हें फील्ड टेस्ट किट भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया इन महिलाओं के हाथों में हथियार के रूप में फील्ड टेस्ट किट होगी। जिससे ये महिलाएं पीने के पानी की जांच करेंगी। जिसके लिए जिले में 13295 महिलाओं को तैयार किया जा रहा है।
उन्होने बताया कि गांव की महिलाएं वॉटर सैंपल की जांच करेंगी तो उनको रोजगार भी मिलेगा। महिलाओं को पानी के हर सैंपल की जांच के लिए 20 रुपये दिये जाएंगे। योजना के तहत हर राजस्व गांव की 5 महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मौके पर उन्होने प्रतिभागियों को पेयजल गुणवत्ता की जांच के लिए फिल्ड टेस्ट किट भी प्रदान किया। इसके तहत पीने के पानी की शुद्धता की जांच के लिए अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के लिए हर राजस्व ग्राम से 5 महिलाओं का चयन किया गया है जो फील्ड टेस्ट किट से पानी की गुणवत्ता जानने के लिए 11 तरह की जांच करेंगी प्रशिक्षण के दौरान ज्योति ग्रामीण कल्याण संस्थान से मुरली मनोहर वर्मा एवं डीपीएमयू टीम के सभी पदाधिकारी एवं महिला समूह की अध्यक्ष सीमा मौर्य आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सर्वाइकल कैंसर से जागरूकता एवं बचाव हेतु एक जन जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
Next: गंगा पक्का पुल से छलांग लगाने वाला 20 वर्षीय युवक का शव बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.