Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

108 के साथ ही 102 एंबुलेंस साबित हो रही है लाभकारी

ब्यूरो 05-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221005-WA0016~2

ग़ाज़ीपुर (5 अक्टूबर 22)। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 2012 में जब 108 एंबुलेंस सेवा शुरू की गई थी तब उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था की 108 एंबुलेंस की सेवा आमजन के लिए इतनी लोकप्रिय हो जाएगी कि वह लोगों के लिए संजीवनी बनने का काम करेगी। वही 102 एंबुलेंस भी 108 एंबुलेंस को टक्कर देती नजर आ रही है। जिस का नजारा सैदपुर ब्लॉक के इशोपुर गांव में देखने को मिला। जब प्रसव से पीड़ित महिला के लिए 102 एंबुलेंस के लिए कॉल किया गया और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। और गर्भवती को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चली। लेकिन रास्ते में दर्द बढ़ जाने के कारण आशा कार्यकर्ता और ईएमटी की मदद से एंबुलेंस के अंदर ही उसका सुरक्षित प्रसव कराया गया।

102 और 108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद फरीद ने बताया कि मंगलवार को सैदपुर ब्लॉक के इशोपुर गांव से आशा कार्यकर्ता का 102 एंबुलेंस के लिए कॉल आया। बताया गया कि अनीता पत्नी भीम चौहान जो इशोपुर गांव सभा की रहने वाली है। वह प्रसव पीड़ा से पीड़ित है जिसके बाद एंबुलेंस चालक राकेश यादव और ईएमटी अमरेंद्र कुमार गौतम बताए गए लोकेशन पर क्विक रिस्पांस करते हुए पहुंचे। फिर वहां से गर्भवती को एंबुलेंस में बैठा कर आशा कार्यकर्ता के साथ उपकेंद्र अनौनी के लिए चलें। लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण परिवार की महिलाएं आशा कार्यकर्ता और ईएमटी की मदद से एंबुलेंस के अंदर ही उनका सुरक्षित प्रसव कराया गया। उसके पश्चात जच्चा और बच्चा को उपकेंद्र अनौनी ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां पर ए एन एम के द्वारा जच्चा और बच्चा को सुरक्षित बताया गया जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस लिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एसपी ग्रामीण ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Next: पहलवानों ने दिखाए बेहतर दांव-पेंच

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.