Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मकान का ताला तोड़ कर कब्जा करने का प्रयास विफल

ब्यूरो 06-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221006-WA0010

जमानियाँ(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित बजरंग कॉलोनी के पास एक घर में ताला तोड कर कुछ लोग गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे दाखिल हो गये और घर को कब्जा करने का प्रयास करने लगे। घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पड़ोसी राधिका देवी‚ सुनीता एवं मीना देवी ने बताया कि मकान में तारा देवी (68) इस मकान में अकेले रहती है। उनके पति झिरमिट सिंह का कुछ वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है। पांच अक्टूबर को तीर्थ यात्रा के लिए गई है। घर पर ताला लगा था और कोई नहीं था। आज दोपहर मौका देख कर तीन लोग आये और घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गये। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना चौकी पुलिस और महिला कि लड़की को दी गई है। मौके पर महिला तारा देवी कि पुत्री आरती पहुंची तो देखा की घर के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा है। खोजबीन करने के बाद महिला ने बताया कि बक्सा का ताला भी टूटा हुआ है और उसमें रखा आभूषण सहित नकदी नदारद है। पुत्री ने चोरी का भी आरोप लगाया।

https://citysuperfast.com/wp-content/uploads/2022/10/video_20221006_151404.mp4

 

इस संबंध में चौकी प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। यह चोरी का मामला नहीं है। मकान में कब्जे का मामला है। दोनों पक्षों को 13 तारीख को बुलाया गया है। जांच की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रामलीला मैदान प्रकरण,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा हुआ मुखर
Next: जिला चिकित्सालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.