Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

“वार्षिक साइबर जागरूकता दिवस” के अवसर पर जनपद पुलिस ने आमजन को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

ब्यूरो 06-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। साइबर जागरूकता अभियान के तहत आयोजित “वार्षिक साइबर जागरूकता दिवस” के अवसर पर गुरुवार को जनपद पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया।

जनपद के समस्त थानों की साइबर टीम व साइबर शाखा द्वारा विद्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर आमजन व छात्रों को जागरूक किया जा रहा है।
आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे विशेष साइबर जागरूकता अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर 06/10/2022 को साइबर क्राइम सेल गाजीपुर द्वारा “वार्षिक साइबर जागरुकता दिवस” के रूप में मनाया गया, जिसमें पोस्टर स्लोगन लेखन, परस्पर संवाद, इत्यादि रचनात्मक सेशन आयोजित कर अध्यापक ,छात्र/छात्राओं एवं कालेज स्टाप को साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरुक किया गया साइबर क्राइम से बचाव एवं जागरुकता के लिए होने वाली सावधानियों से अवगत कराते हुए ओ.टी.पी. किसी व्यक्ति को साझा न करने, अनजान वीडियो कॉल रिसीव न करे, लॉटरी / ईनाम के कॉल, मैसेज के फ्राड होने की सम्भावना होने, अनजान व्यक्ति को यूपीआई पिन न बताने, किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग ऐप (जैसे एनी डेस्क, क्वीक सपोर्ट, टीमव्यूवर, स्क्रीन मिरर आदि) अपने फोन में कभी भी इंस्टाल न करें व एटीएम कार्ड इस्तेमाल करते समय सावधानी के बारे मे बताया गया व सोशल नेटवर्किंग साइट पर होने वाले फ्राड की जानकारी दी गयी तथा साइबर अपराध से तत्काल सुरक्षा व शिकायत दर्ज करने के लिए साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही साइबर फ्रॉड होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने हेतु गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान की गयी वेवसाइट www.cybercrime.gov.in की भी जानकारी दी गयी तथा साइबर क्राइम से बचाव हेतु मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायें गये दिशा निर्देशों के अनुसार भी जागरुकता को प्रचारित किया गया । उपस्थित जनसामान्य को तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं जनपद में स्थित साइबर क्राइम सेल व समस्त जनपदीय थाना स्तर पर बनी साइबर हेल्प-डेस्क पर तुरन्त सम्पर्क कर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गयी । कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सम्बन्धी समस्त प्रकार के साइबर अपराध व उनसे बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया व बताया गया कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सुरक्षित व सावधानी पूर्वक उपयोग करें व किसी के बहकावें में न आकर अपनी फोटो व गोपनीय जानकारी कभी अनजान व्यक्ति से साझा न करें तथा किसी भी तरीके के साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क/महिला हेल्प डेस्क पर सम्पर्क कर शिकायत दर्ज करायें ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 40 लाख रुपये कीमत की हेरोईन के साथ एक गिरफ्तार
Next: वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.