गाजीपुर 07 अक्टूबर, 2022 (सू.वि)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्त पंजीकृत निजी चिकित्सालयों के संचालको को निर्देशित किया है कि वे अपने चिकित्सालयों के कार्यरत चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों का नाम, पदनाम, एवं मोबाईल नम्बर अपने चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर सुस्पष्ट अक्षरों में प्रदर्शित करेगें।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सको/पैरामेडिकल कर्मियों का नाम, पदनाम एवं मोबाइल नं0 नही पाए जाने की स्थिति में आपकों झोलाछाप की श्रेणी मे मानते हुए आपका पंजीकरण निरस्त करने का निर्णय लिया जा सकता है। जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी।