गाजीपुर 07 अक्टूबर, 2022 (सू.वि)। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर एवं सैदपुर में रिक्त सीटों पर दाखले की अन्तिम तिथि को बढाते हुए 15.10.2022 कर दी गई है।
एवं समस्त निजी प्रशिक्षण संस्थानों (आई0टी0आई0) जनपद गाजीपुर में चतुर्थ चरण में प्रवेश प्रक्रिया की अन्तिम तिथि 30.10.2022 निर्धारित की गयी है। जिसके लिए एक दिन पहले तक पंजीकरण भी किया जा सकता है तथा रिक्त सीटो पर पूर्व में पंजीकृत एंव नीवन अभ्यर्थियों के प्रवेश पंजीकरण ‘वॉक इन‘ के सिद्धांन्त के अनुसार पूर्ण किये जाने है।