Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

114 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब संग एक अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 08-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221008-WA0016

गाजीपुर। जनपद स्वाट टीम व थाना बिरनों पुलिस ने शुक्रवार को करीब 4:30 बजे लीलापुर बाईपास तिराहा के पास हरियाणा निर्मित 114 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब करीब 61.875 लीटर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियाने के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी कासीमाबाद के कुशल मार्गदर्शन में 07.10.2022 को प्रभारी निरीक्षक बिरनो शीतल चंद मय हमराह के साथ वांछित अभियुक्त व NBW गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि एसओजी टीम के प्रभारी रामाश्रय राय ने जरिए मोबाइल फोन सूचना दिए की एक होंडा सिटी कार वाहन संख्या यूपी 78 बीआर 7800 तेज रफ्तार से बिरनो की तरफ जा रही है जिसको रोकने की कोशिश किया रुकी नहीं, प्रभारी निरीक्षक मय हमारा इस सूचना पर लीलापुर बाइपास तिराहा पर पहुंचे तथा उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार को तलब कर बैरिकेटिंग लगाकर चेकिंग प्रारंभ किया उस गाड़ी के पीछे पीछे यह एसओजी प्रभारी की गाड़ी भी चल रही थी एसओजी प्रभारी द्वारा बराबर लोकेशन दिया जा रहा था गाड़ी जब लीलापुर तिराहा बाईपास रोड के पास पहुंची तो बैरिकेडिंग को तोड़कर भागने के प्रयास में अभियुक्त की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और गाड़ी रुक गई अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम मिथुन पांडेय पुत्र स्व0 बृजनाथ पांडेय ग्राम सिधई थाना सहतवार जनपद बलिया बताया तथा भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि साहब मैं हरियाणा से अंग्रेजी शराब लेकर बिहार में बेचता हूं गाजीपुर होकर भरौली रास्ते से बिहार जाने वाला था गाड़ी में हमारे सीट के नीचे तक खाना बना है तथा पीछे वाली सीट के नीचे तक खाना बना है उसी में शराब की बोतलें रखा हूं अभी उसके बताने के अनुसार ड्राइवर की सीट के नीचे और पीछे वाली सीट उठाकर देखा गया तो नीचे अलग से तहखाना बना हुआ है जिसमें अंग्रेजी शराब की छोटी व बड़ी बोतलें रखी हुई है जिसे बाहर निकाल कर देखा गया तो अंग्रेजी की बड़ी बोतलें STERLING RESERVE B7 मेड इन हरियाणा फॉर सेल इन हरियाणा वनली का लेबल चस्पा है कुल 51 बोतलें 750ml व छोटी बोतल पर भी यही लिखा है कुल 63 बोतले375 ML की । कुल मिलाकर 144 बोतले अवैध शराब मिली । अवैध शराब को कब्जा पुलिस लेते हुए अभियुक्तों द्वारा ले जाने में प्रयुक्त गाड़ी नंबर यूपी 78 बीआर 786 को भी कब्जा पुलिस में लिया गया अभियुक्त को विधि प्रक्रिया में न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शीतल चन्द्र थाना बिरनो, एसओजी प्रभारी रामाश्रय राय, उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार, का0 अशोक कुमार निर्मल, का0 रजनीश भार्गव, हे0का0 विनय यादव (एसओजी टीम), का0 चन्दन मणि त्रिपाठी (एसओजी टीम), का0 राकेश सोनकर (एसओजी टीम), का0 प्रमोद कुमार सरोज (एसओजी टीम), का0 संजय प्रसाद (एसओजी टीम) मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लूट की मोबाईल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
Next: 750 ग्राम गाँजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.