जमानियाँ(गाजीपुर)। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ पर रविवार की सुबह से ही बाजार में काफी चहल-पहल बढ़ गई है। ज्ञात हो कि शाम को अस्ताचल भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया जायेगा।
जिसको लेकर बाजार में खरीददारी तेज हो गई। काफी भीड़ होने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि प्रशासन रूट डाईवर्ट कर जाम की स्थिति पर काफी हद तक काबू पा लिया है लेकिन काफी भीड़ होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। फलों के दुकान पर भी खरीददारों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। दोपहर तक यह भीड़ देखने को मिलेगी।