Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लौहपुरूष सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रणेता थे-जनपद न्यायाधीश

ब्यूरो 31-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 31 अक्टूबर, 2022 (सू.वि)। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के आदेशानुसार 31.10.2022 को ”लौहपुरूष” सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जयंती जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में प्रातः 10ः00 बजे समस्त पीठासीन अधिकारीगण की उपस्थिति में मनाया गया।

जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि आज स्वतंत्रता के पश्चात भारतीय एकता के प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी तथा भारत के लौहपुरूष सरदार पटेल का आजादी के बाद भारत के एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान था, इसलिए उन्हें राष्ट्रीय एकता का प्रणेता माना जाता है। उनका जन्मदिन देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/स्पेशल जज(पॉक्सो)/नोडल अधिकारी लोक अदालत गाजीपुर द्वारा बताया गया कि आज भारत रत्न, लौहपुरूष, राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार, आधुनिक भारत के निर्माता सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। भारत के बिस्मार्क और लौह पुरूष कहे जाने वाले सरदार पटेल 565 रियासतों के विलय के लिए जाने जाते है। पूर्णकालिक सचिव महोदया द्वारा बताया गया कि ”लौहपुरूष” सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। हिन्दुस्तान को आजादी मिलने के बाद पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। यही कारण है कि पटेल जी की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day)  के तौर पर मनाया जाता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आनलाईन आवेदन को संस्था द्वारा फारवर्ड किया जाने की तिथि 15 नवम्बर तक निर्धारित
Next: लौहपुरूष सरदार पटेल का आजादी के बाद भारत के एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान था-जिला अध्यक्ष

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.