Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला बंदी को इलाज के दौरान बंदीरक्षक ने दिया ब्लड

ब्यूरो 01-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Picsart_22-11-01_17-55-12-911

गाजीपुर 01 नवम्बर- 2022 (सू.वि)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में 01.11.2022 को जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे द्वारा Haq Humara Bhi To Hai@75 अभियान के दौरान जेल का निरीक्षण किया गया। बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।

जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1137 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 1017 पुरूष, 51 महिला, महिला बंदियों के साथ कुल 3 बच्चे निरूद्ध है व 69 अल्पवयस्क है। सुबह का नाश्ता-चना, चाय, दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, मूली), शाम का भोजन-रोटी, चावल, चना व उर्द की दाल, सब्जी (आलू, बैगन)।

पूर्णकालिक सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। पूर्णकालिक सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। बैरक एवं कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। महिला बंदी उषा देवी का बी0एच0यू0 में इलाज के दौरान बंदीरक्षक आलोक सिंह द्वारा 01 यूनिट ब्लड दिया गया। जिसकी प्रसंशा पूर्णकालिक सचिव द्वारा किया गया तथा इस अवसर पर कारापाल रविन्द्र सिंह यादव व उप कारापाल कलमचन्द उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टिकोण से पर्यटन के विकास हेतु अत्यधिक सम्भावनाएं-डीएम
Next: साधारण बालू खनन क्षेत्र की एसडीएम व खनन विभाग को दे जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.